
फिनाले से पहले ही चर्चा में पवनदीप राजन, बनेंगे इंडियन आइडल 12 के विनर?
AajTak
फैंस सोशल मीडिया पर अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं. लेकिन इनमें से एक कंटेस्टेंट ऐसा है, जो शुरू से ही जजेस और ऑडियंस का फेवरेट बना हुआ है और वो हैं पवनदीप राजन. जी हां, पवनदीप इस सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं.
टीवी के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने वाला है. सभी कंटेस्टेंट्स समेत फैंस की धड़कनें भी तेज हैं. हर कोई अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीतते हुए देखना चाहता है. वहीं, दूसरी ओर ग्रैंड फिनाले को सुपरहिट बनाने की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं. इस बार इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले अभी तक का सबसे बड़ा और ग्रैंड होने वाला है. 12 घंटों तक चलने वाले फिनाले एपिसोड में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस से समा बांधती हुई नजर आएंगी. इस बार इंडियन आइडल शो को हिट बनाने में सबसे बड़ा क्रेडिट शो के कंटेस्टेंट्स को जाता है. इस बार शो में शानदार टैलेंट देखा गया है. सभी कंटेस्टेंट्स शुरुआत से ही एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











