
फिट, फैब और फन... जब राहुल संग 75 साल के सिद्धारमैया ने लगाई दौड़, Video
AajTak
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान का एक वीडियो सामने आया है. इसमें राहुल गांधी संग कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया दौड़ लगा रहे हैं. इस वीडियो को कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल कर्नाटक पहुंच चुकी है.
राहुल गांधी इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. केरल से शुरू हुई यह यात्रा अब कर्नाटक पहुंच चुकी है जो आगे जम्मू कश्मीर तक जानी है. इस बीच भारत जोड़ो यात्रा के कुछ वीडियोज भी सामने आ रहे हैं. एक नए वीडियो में राहुल गांधी यात्रा के दौरान कर्नाटक कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्धारमैया को लेकर दौड़ लगाते दिख रहे हैं.
इस वीडियो को कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि राहुल गांधी सिद्धारमैया का हाथ पकड़ते हैं और फिर दौड़ लगा देते हैं. 75 साल के सिद्धारमैया भी राहुल के साथ बराबर दौड़ते हैं.
Fit, Fab & Fun! 😁#BharatJodoYatra pic.twitter.com/hb07AMgIfn
सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधते नजर आए राहुल
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान के कुछ अन्य वीडियो और फोटोज भी आज सामने आए हैं. इसमें से एक ताजा वीडियो सोनिया गांधी और राहुल गांधी का है. इसमें राहुल सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधते नजर आ रहे हैं. सोनिया आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंची थीं.
यात्रा के दौरान का एक अन्य वीडियो भी आज शेयर किया गया है. इसमें सोनिया गांधी यात्रा के दौरान एक बच्ची से भी मिलती हैं. वह बच्ची भीड़ की वजह से गिर जाती है. सोनिया उसको पास बुलाती हैं और कुछ बात भी करती हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










