
फार्मा म्यूचुअल फंड ने दिया एक साल में 50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न, क्या ये निवेश का सही समय?
AajTak
कोविड महामारी के दौर में फार्मा म्यूचुअल फंड ने अच्छा रिटर्न दिया है. बीते एक साल में फार्मा सेक्टर निवेशकों के लिए हॉट टॉपिक रहा है, आइए जानते हैं क्या होते हैं फार्मा म्यूचुअल फंड और क्या इनमें निवेश का ये सही समय है...
फार्मा म्यूचुअल फंड एक तरह के सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड होते हैं. ये ठीक बैंकिंग म्यूचुअल फंड या आईटी म्यूचुअल फंड की तरह ही होते हैं. इनमें निवेश किया गया पैसा फार्मा सेक्टर की कंपनियों के शेयर में ही निवेश किया जाता है. (Photo:File) कोविड-19 के दौर में फार्मा म्यूचुअल फंड ने 50% से अधिक का रिटर्न दिया. जानकारों के मुताबिक 3 अप्रैल 2021 तक निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड ने तो 73% से अधिक का सालाना रिटर्न दिया है. इसके अलावा कई अन्य स्कीम ने भी दहाई अंक का रिटर्न दिया है. लेकिन क्या अब भी इस सेक्टर में इतना दम बचा है अगली स्लाइड में जानें... (Photo:File) लैडरअप वेल्थ मैनेजमेंट के एमडी राघवेन्द्र नाथ के मुताबिक बीते साल बेशक फार्मा म्यूचुअल फंड रिटर्न देने के मामले में टॉप पर पर रहे. लेकिन किसी एक सेक्टर में निवेश करने वाले फंड आमतौर पर अधिक जोखिम वाले होते हैं क्योंकि इनमें रिटर्न का कर्व ऊपर नीचे चलता रहता है. अब एक निवेशक के तौर पर आप नहीं चाहेंगे कि आप निचले स्तर पर अपने निवेश को समाप्त करें. अब इसके क्या विकल्प हो सकते हैं जानें अगली स्लाइड में. (Photo:File)More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












