
फारूक अब्दुल्ला ने सिब्बल को सुनाया राम वनवास का किस्सा... वायरल हो रहा रामायण पर चर्चा का ये Video
AajTak
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के साथ भगवान राम के वनवास और उनके जीवन पर चर्चा की है. फारूक ने राम भजन भी गाया. कपिल कहते हैं कि राजा दशरथ ने अपनी दूसरी पत्नी का पूरा किया. लेकिन राम ने इसका जरा भी विरोध नहीं किया.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के बीच भगवान राम की जिंदगी से जुड़ी चर्चा पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो 'Dil se with Kapil Sibal' यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. कपिल ने फारूक से खास बातचीत में देश के तमाम मसलों पर राय जानी. दोनों ने भगवान राम के जीवन पर भी बात की.
फारूक अब्दुल्ला के साथ चर्चा में कपिल सिब्बल कहते हैं कि आपने यह भी कहा कि भगवान राम, हमारे भी भगवान हैं. इस पर फारूक कहते हैं कि मैं ये बात बार-बार कहता हूं. पाकिस्तान में मौलाना इसरार थे. उनकी कुरान की तर्ज पर 60 किताबें हैं. उसमें उन्होंने दो शख्सियत के बारे में लिखा है. एक- भगवान राम और दूसरे- गौतम बुद्ध. दोनों बादशाह (राजा) थे. लेकिन उन्होंने बादशाह पद ठुकरा दिया और कहा कि हमें लोगों को सच्चाई का रास्ता दिखाना है. उस रास्ते पर पहले वे खुद चले. बादशाहत छोड़ दी और सबके साथ इंसाफ किया. याद है आपको. महात्मा गांधी क्या कहते थे- राम राज्य. इसका मतलब- सबके लिए बराबरी. कोई फर्क नहीं होगा. भारत बहुत बड़ा है. कितने लोग, कितने धर्म और कितनी भाषाएं हैं. ये पूरा देश एक बाग की तरह है. अलग-अलग रंग देखने को मिल जाएंगे. ये खूबसूरती भारत की है.
कपिल कहते हैं कि उनको (बीजेपी) तो एक ही रंग दिख रहा है. इस पर फारूक कहते हैं कि क्या किया जाए. हमें सभी धर्मों को पहचानने की कोशिश करनी चाहिए.
'राम राज्य से बिल्कुल अलग है इनकी राजनीति'
कपिल कहते हैं कि ये राम की बात करते हैं, लेकिन राम के जो आदर्श हैं- उनका पालन नहीं करते हैं. इनकी (बीजेपी) राजनीति राम के राज से बिल्कुल अलग है. खुद को रामभक्त कहते हैं. असली रामभक्त तो आम आदमी हैं, जो सच्चाई के आधार पर जिंदगी को आगे बढ़ाते हैं.
'फारूक ने राम वनवास का सुनाया किस्सा'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











