
फायरिंग से फिर दहला अमेरिका, साउथ कैलिफोर्निया में आरोपी ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोगों की मौत
AajTak
अमेरिका का गन कल्चर अब कई लोगों की जान ले रहा है. अब दक्षिण कैलिफोर्निया में फायरिंग की घटना सामने आई है. इसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं. अब साउथ कैलिफोर्निया में एक हाउस पार्टी के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए.पुलिस के मुताबिक फायरिंग दक्षिण-पूर्व लॉस एंजिल्स काउंटी में स्थित डाउनी में लीड्स स्ट्रीट के 8100 ब्लॉक में हुई.
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने देर रात अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. जिसमें चार पुरुष और एक महिला को गोली लगी है. इसमें से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. अभी तक फायरिंग की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है.
पुलिस के मुताबिक फायरिंग की वजह से मौके पर अफराफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते नजर आए. आरोपी ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा. इस गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की जान चली गई है.
हाल ही में शिकागो में इलिनॉय के हाईलैंड पार्क में फ्रीडम डे पर परेड निकाली जा रही थी, तभी अचानक गोलियां चलने लगीं. इस फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 24 लोग जख्मी हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि एक ऊंची बिल्डिंग से यह फायरिंग की गई थी.
पिछले महीने वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से तीन किलोमीटर दूर फायरिंग की घटना हुई थी. इसमें एक पुलिसवाले समेत कई लोग जख्मी हुए थे. बाद में इन जख्मी लोगों में से एक 15 साल के लड़के ने दम तोड़ दिया था.
अमेरिका में बढ़ते गन कल्चर को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें खरीदने के लिए उम्र सीमा 18 साल से बढ़ाकर 21 करने की जरूरत है.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







