
फाइव स्टार होटल, 603 दिन और 58 लाख का बिल... दिल्ली के Roseate Hotel को ऐसे चूना लगा गया शख्स
AajTak
दिल्ली के जाने माने फाइव स्टार होटल (Roseate Hotel) एक शख्स करीब दो साल तक ठहरा. फिर जब उसका 58 लाख रुपये बिल बन गया तो वह बिना पेमेंट किए वहां से फरार हो गया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. होटल मैनेजर का आरोप है कि धोखाधड़ी करने में होटल के स्टाफ ने उसकी मदद की है.
राजधानी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल से धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक शख्स करीब दो साल तक ठहरा. फिर बिना पेमेंट दिए वह वहां से फरार हो गया. होटल के मैनेजर का आरोप है कि अकाउंटेंट और होटल का कुछ स्टाफ भी इस धोखाधड़ी में शामिल है. उन्होंने फिलहाल फरार हुए गेस्ट और होटल के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अंकुश दत्ता नामक व्यक्ति 30 मई 2021 को दिल्ली के एरोसिटी स्थित रोजेट होटल (Roseate Hotel) में ठहरने के लिए आया था. उसने पहले एक दिन के लिए कमरा बुक करवाया. इसके बाद वह अपनी बुकिंग बढ़ाता गया. फिर 22 जनवरी, 2023 वह होटल का बिल दिए बिना ही वहां से फरार हो गया. वह होटल में पूरे 603 दिन तक रहा. जिसका बिल 58 लाख रुपये बना था.
दिल्ली हवाई अड्डे के पास स्थित है होटल रोजेट हाउस
इस मामले में होटल के मैनेजर विनोद मल्होत्रा ने एरोसीटी के आईजीआई हवाई अड्डे पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. FIR होटल के फ्रंट ऑफिस में काम करने वाले प्रेम प्रकाश, गेस्ट अंकुश दत्ता और होटल के कुछ अन्य कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज करवाई गई है.
विनोद ने बताया कि होटल के फ्रंट ऑफिस का पूरा काम प्रेम प्रकाश ही देखता है. इसके अलावा पेमेंट संबंधित काम भी वही देखता है. उसकी ने अंकुश के साथ मिलकर यह गड़बड़ी की है. साथ में होटल के कुछ अन्य कर्मचारी भी इसमें शामिल हैं. विनोद मल्होत्रा का आरोप है कि अंकुश ने प्रेम को मोटी रकम देकर यह गड़बड़ी करवाई है. आरोपी प्रेम ने अंकुश से पैसे लेकर होटल के कंप्यूटर में इंस्टॉल एक सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ की और गेस्ट का सारा रिकॉर्ड डिलीट कर दिया.
प्रेम ने डिलीट कर दिया पूरा रिकॉर्ड मैनेजर के मुताबिक, होटल का अपना एक कंप्यूटर है जिसमें एक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल है. उसी में सभी गेस्ट की डिटेल और पेमेंट का हिसाब रखा होता है. जब होटल वालों ने कंप्यूटर चेक किया तो उन्हें अंकुश की कोई भी डिटेल नहीं मिली. इस पर फ्रंट ऑफिस कर्मचारी प्रेम भी को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







