
फाइल साइन पर पाबंदी, सीएम दफ्तर में एंट्री पर बैन... सुप्रीम कोर्ट की वो शर्तें जिनके बाद केजरीवाल को लेना पड़ा इस्तीफे का फैसला
AajTak
अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से 13 सितंबर को उस वक्त बड़ी राहत मिली थी, जब कथित शराब घोटाले में केजरीवाल को सीबीआई के केस में भी सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी. उन्हें ईडी के मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कई शर्तें भी लगाई थीं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो दो दिन में सीएम की कुर्सी से इस्तीफा दे देंगे. उनके इस फैसले ने कई अटकलों को हवा दी है. लिहाजा सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर केजरीवाल ने जमानत मिलने के बाद इस्तीफे का फैसला क्यों लिया. जबकि वह 156 दिन तक जेल में थे और विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है.
इस बात की भी चर्चा है कि केजरीवाल के इस फैसले के पीछे सुप्रीम कोर्ट की वो बंदिशें भी हो सकती हैं जो जमानत देते वक्त कोर्ट ने उनपर लगाई थीं. कोर्ट की इन शर्तों ने केजरीवाल को जेल से बाहर आने का रास्ता तो दिखाया था. लेकिन बतौर सीएम उनके अधिकारों को लगभग खत्म कर दिया है. तो आइए जानते हैं कि आखिर सुप्रीम कोर्ट की वो शर्तें क्या थीं...
13 सितंबर को कोर्ट से मिली जमानत बता दें कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से 13 सितंबर को उस वक्त बड़ी राहत मिली थी, जब कथित शराब घोटाले में केजरीवाल को सीबीआई के केस में भी सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी. उन्हें ईडी के मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कई शर्तें भी लगाई थीं.
कोर्ट ने रखी थी ये 6 बड़ी शर्तें
- अरविंद केजरीवाल न तो मुख्यमंत्री कार्यालय और न ही सचिवालय जा सकेंगे. - किसी भी सरकारी फाइल पर तब तक दस्तखत नहीं करेंगे जब तक ऐसा करना जरूरी न हो. - अपने ट्रायल को लेकर कोई सार्वजनिक बयान या टिप्पणी नहीं करेंगे. - किसी भी गवाह से किसी तरह की बातचीत नहीं करेंगे. - इस केस से जुड़ी किसी भी आधिकारिक फाइल तक पहुंच नहीं रखेंगे. - जरूरत पड़ने पर ट्रायल कोर्ट में पेश होंगे और जांच में सहयोग करेंगे.
क्या बोले अरविंद केजरीवाल रविवार को आप कार्यालय में इस्तीफे का ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो दो दिन के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने कहा कि वो अब तभी कुर्सी पर बैठेंगे जब जनता उनकी ईमानदारी पर मुहर लगाकर दोबारा उन्हें चुनेगी. उन्होंने ये भी कहा कि मनीष सिसोदिया भी सीएम नहीं बनेंगे. बल्कि दोनों नेता गलियों में जाकर प्रचार करेंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









