
फव्वारों को शिवलिंग जैसी शेप देने पर बवाल, अब आई दिल्ली के LG की सफाई
AajTak
राजधानी दिल्ली में सितंबर महीने में बहुप्रतीक्षित G20 समिट होने जा रही है. इस समिट को लेकर दिल्ली में तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं. जी 20 समिट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने 08, 09 और 10 तारीख को छुट्टी का ऐलान किया है. दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी दफ्तर भी इन तीन दिनों तक बंद रहेंगे.
भारत इस बार जी20 समिट की अध्यक्षता कर रहा है. 9 से 10 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली में जी20 समिट का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर राजधानी में कई सारे निर्माण कार्य किए गए हैं साथ ही सड़कों की चमका दिया गया है. वहीं, फव्वारों को लेकर AAP ने बीजेपी पर निशाना भी साधा है. इन सबको लेकर आजतक ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना से खास बातचीत की है.
आजतक से हुई बातचीत में एलजी सक्सेना ने कहा, ''दिल्ली को जरूरत थी कि कोई उसे संभाले. उन्होंने कहा कि दो महीने में जो काम हुआ है उसमें बहुत मेहनत की गई है. इसमें फाउंटेन लगाए गए हैं रोड बनाए गए हैं बाकी कई जगहों पर इन दो महीना में 15 हजार टन कचरा रिमूव किया गया है. दिल्ली में जितनी भी एजेंसीज हैं, उन्हें सुंदर बनाने का काम किया है. 2 महीने से लगातार काम चल रहा था.
'दिल्ली बहुत ज्यादा नेगलेक्टेड थी'
एलजी सक्सेना ने कहा कि दो महीने पहले दिल्ली बहुत ज्यादा नेगलेक्टेड थी. वहीं, दिल्ली में आई बाढ़ को लेकर एलजी ने कहा कि जो बाढ़ आई वह बहुत बड़ी थी. यह पूरी तरह से मैन मेड बाढ़ थी और इसे रोका जा सकता था. जहां हम राजघाट में खड़े हैं वहां 8 फीट पानी था.
एलजी ने कहा कि चैलेंज आते हैं और जरूरत यह होती है कि उसे हैंडल कैसे किया जाता है. उसके लिए लीडरशिप की जरूरत होती है. हमारे अलग-अलग विभागों की टीम ने मिलकर काम किया और आज हम इस मुकाम पर हैं. जो हमारे अधिकारी हैं उनमें क्षमता बहुत है सिर्फ बात यह थी कि उनको हम कैसे यूटिलाइज करते और किस तरीके से करते हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









