
फवाद चौधरी, शिरीन मजारी, असद उमर और अमीन असलम... संकट में इमरान, करीबी दे रहे 'जबरन तलाक'
AajTak
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को पाकिस्तान में हुई हिंसा के बाद अब तक करीब दो दर्जन नेताओं ने पीटीआई से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले नेताओं में फवाद चौधरी, डॉक्टर शिरीन मजारी, फैयाजुल हसन चौहान, मलिक अमीन असलम, महमूद मौलवी, आमिर कयानी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इमरान ने दावा किया है कि उनके पार्टी के नेताओं पर इस्तीफा देने का दबाव डाला जा रहा है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जहां एक ओर गिरफ्तारी से बचने के लिए वे पाकिस्तान की अदालतों के चक्कर काट रहे हैं, तो दूसरी ओर उनके करीबी सहयोगी एक के बाद एक कर उनका साथ छोड़ रहे हैं. इमरान खान को ताजा झटका उनकी सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने दिया. फवाद ने कहा कि मैंने राजनीति से ब्रेक लेने का फैसला किया है. मैं पीटीआई के सभी पदों से इस्तीफा देता हूं और इमरान खान से अलग हो रहा हूं.
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को पाकिस्तान में हुई हिंसा के बाद अब तक करीब दो दर्जन नेताओं ने पीटीआई से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले नेताओं में डॉक्टर शिरीन मजारी, फैयाजुल हसन चौहान, मलिक अमीन असलम, महमूद मौलवी, आमिर कयानी, जय प्रकाश, आफताब सिद्दीकी और संजय गंगवानी ने नाम शामिल हैं. इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में सरदार तनवीर इलियास, बिलाल गफ्फार, करीम गबोल, मलिक जवाद , बलूचिस्तान के खनिज मंत्री मुबीन खिलजी, मेजर ताहिर सादिक और बेटी इमान ताहिर, मलिक अमीन असलम, सैयद जुल्फिकार अली शाह भी इस्तीफा दे चुके हैं.
दरअसल, इमरान खान 9 मई को अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार हुए थे. इसके बाद पीटीआई कार्यकर्ताओं और इमरान के समर्थकों ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किए थे. इस दौरान देशभर में जमकर हिंसा हुई थी. सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया गया था. इस हिंसा के लिए पीटीआई के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया गया था. इसमें फवाद चौधरी भी शामिल हैं. फवाद को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. फवाद समेत इमरान की पार्टी के कई नेताओं ने रिहाई के बाद 9 मई की हिंसा की निंदा करते हुए पीटीआई से इस्तीफा दे दिया. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि सैन्य दबाव के चलते और पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए ये नेता इमरान का साथ छोड़ रहे हैं.
वहीं, इमरान खान का कहना है कि उनके सहयोगी नेताओं पर पार्टी से इस्तीफा देने का दबाव डाला जा रहा है. इमरान ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कहा कि पाकिस्तान के इतिहास में मैंने ऐसी कार्रवाई पहले कभी नहीं देखी. इमरान ने दावा किया कि नेताओं से कहा जा रहा है कि अगर आप पीटीआई में रहते हैं तो आपको उत्पीड़न और हिंसा का सामना करना पड़ेगा. आपको जेल में बंद रहना पड़ेगा. अगर आप पार्टी से इस्तीफा देते हैं, तो आपको रिहा कर दिया जाएगा.
इमरान खान ने कहा, ''जमीनी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सरकार द्वारा निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने सभी को जेल में डाल दिया है, मुझे यह भी नहीं पता कि अब किससे संपर्क करना है? "
इमरान ने ट्वीट कर कहा, ''हम सभी ने पाकिस्तान में जबरन शादी के बारे में सुना है, लेकिन पीटीआई के लिए एक नई घटना सामने आई है, 'जबरन तलाक'. साथ ही सोच रहा हूं कि देश के तमाम मानवाधिकार संगठन कहां गायब हो गए हैं.''

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







