
फर्जी CBI अधिकारी बनकर घर में घुसे बदमाश, युवक का अपहरण कर मांगी 70 लाख की फिरौती
AajTak
नागौर पुलिस और जयपुर पुलिस ने 14 घंटे के भीतर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से युवक को छुड़ा लिया है. इस मामले में नागौर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि परबतसर के पहाड़ी क्षेत्र व जयपुर के आगरा रोड कानोता के क्षेत्र में व्यापक सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद युवक को मुक्त करा लिया गया.
राजस्थान के नागौर जिले के खुनखुना थाना इलाके में दुबई में काम करने वाला युवक अपने घर पर सो रहा था. उसी दौरान 4-5 बदमाश सीबीआई अधिकारी बनकर उसके घर में घुस आए. इसके बाद बदमाशों ने युवक अपहरण कर लिया और 70 रुपये की फिरौती मांगी. इस बारे में नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद युवक को मुक्त करा लिया गया है.
एसपी ने बताया कि शेरानी आबाद से युसूफ नाम के युवक का अपहरण हो गया था. वह दुबई में कारोबार करता है. इन दिनों अपने गांव आया हुआ था. वह अपने घर पर था, तभी कार में सवार होकर आए कुछ लोग यूसुफ के घर में घुस गए. वे खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर यूसुफ को अपने साथ लेकर चले गए. परिवार को लोगों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने काफी दूर तक पीछा किया.
इसके बाद यूसुफ के भाई शबीर अहमद ने अपहरण का केस दर्ज करवाया. वहीं बदमाश यूसुफ को लेकर जयपुर रवाना हो गए. खुनखुना थाना अधिकारी जब यूसुफ के घर पहुंचे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो यूसुफ आराम से उन लोगों के साथ कार में बैठकर जाता दिखा. इस पर पुलिस कंफ्यूज भी हो गई.
एसपी ने पूरे जिले में करवा दी नाकाबंदी
नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई. इसी बीच अपहरणकर्ताओं ने यूसुफ के परिजनों को फोन किया और 70 लाख रुपये की फिरौती मांगी. इसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया. पुलिस ने आरोपियों का लगातार पीछा किया तो आरोपी जयपुर की तरफ भाग निकले. इसके बाद जयपुर पुलिस की भी मदद ली गई.
नागौर व जयपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया ऑपरेशन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








