
फर्जी BARC वैज्ञानिक की मदद करने वाला झारखंड से गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
AajTak
मुंबई पुलिस ने फर्जी BARC वैज्ञानिक की मदद करने वाले झारखंड के साइबर कैफे मालिक मोनाजिर खान को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने मुख्य अपराधी अख्तर हुसैन के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए थे. जांच में कई संदिग्ध नक्शे और गोपनीय दस्तावेज मिले हैं. दोनों के खिलाफ क्राइम ब्रांच और केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं.
मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने झारखंड से एक 34 वर्षीय साइबर कैफे मालिक को गिरफ्तार किया है, जो एक ऐसे शख्स की मदद कर रहा था जो खुद को भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) का वैज्ञानिक बताकर कई देशों में घूम रहा था.
पकड़े गए आरोपी का नाम मोनाजिर खान है. जांच में पता चला है कि उसने 60 वर्षीय मुख्य आरोपी अख्तर हुसैन कुतुबुद्दीन अहमद के लिए फर्जी शैक्षणिक सर्टिफिकेट तैयार किए और डिजिटल दस्तावेजों में हेरफेर की.
यह भी पढ़ें: फर्जी दूतावास, फर्जी राजदूत, विदेश मंत्रालय की मुहर... गाजियाबाद की आलीशान कोठी में छापा पड़ा तो खुला बड़ा राज
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि मोनाजिर खान अपने साइबर कैफे में फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनमें बदलाव करने का काम करता था.
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर का फर्जी आई कार्ड
पिछले हफ्ते, मुंबई में पुलिस ने अख्तर अहमद को गिरफ्तार किया था. वह फर्जी BARC पहचान पत्र (ID Card) लेकर घूम रहा था, जिससे उसे कई जगहों पर भरोसे और प्रतिबंधित इलाकों में पहुंचने में आसानी मिलती थी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







