
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
ABP News
सोशल मीडिया पर फैल रही गलत निवेश सलाह को लेकर मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सख्त कदम उठाए हैं. हाल ही में सेबी ने 1.2 लाख से अधिक ऐसे पोस्ट हटवाए हैं....
SEBI Action Against Finfluencers: सोशल मीडिया पर फैल रही गलत निवेश सलाह को लेकर मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सख्त कदम उठाए हैं. हाल ही में सेबी ने 1.2 लाख से अधिक ऐसे पोस्ट हटवाए हैं, जो अनरजिस्टर्ड ‘फिनफ्लुएंसर्स’ द्वारा शेयर बाजार और निवेश से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए डाले गए थे. आइए जानते हैं, इस विषय में....
सेबी चेयरमैन का बयान
सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने ANI से बातचीत में कहा कि निवेश सलाह देना गंभीर जिम्मेदारी का विषय है. चेयरमैन ने कहा कि, जो भी लोग बिना सेबी रजिस्ट्रेशन के निवेश की सलाह दे रहे हैं. वे नियमों की अनदेखी कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि, किसी भी तरह के निवेश सलाह देने के लिए आपको सेबी रजिस्ट्रर होना जरूरी होता है. जिसके तहत आपको कुछ नियमों का पालन करना होता है. जिससे स्पष्ट तौर पर क्या करना है और क्या नहीं इसकी जानकारी होती है. ताकि निवेशकों का हित सुरक्षित रहें. साथ ही सेबी इन मामलों पर नजर बनाए रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा भी ले रही है.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












