
फर्जी नाम, कागजी पहचान, 11 बार UPSC एग्जाम... ऐसे चली गई पूजा खेडकर की अफसरी!
AajTak
यूपीएसपी ने कहा है कि पूजा खेडकर का मामला अकेला ऐसा केस है, जिसमें यूपीएससी उनके दावेदारी की पहचान नहीं कर सका, क्योंकि पूजा ने सिर्फ अपना ही नहीं, बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी बदल लिया था.
आखिरकार आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर अब एक्स आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर बन ही गईं. पूजा खेडकर पर लगे धांधली और जालसाज़ी के इल्ज़ामों के मद्देनजर जिस बात का डर था, वही हुआ. यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन यानी यूपीएससी ने ट्रेनी आईएएस के तौर पर उनकी उम्मीदवारी को खारिज कर दिया. यूपीएससी ने ना सिर्फ उनकी उम्मीदवारी खारिज की, बल्कि आगे भी उसके किसी इम्तेहान या चयन में शामिल होने पर रोक लगा दी. आइए आपको बताते हैं धोखेबाज पूजा की पूरी कहानी.
अपनी SOP में बदलाव करेगा UPSC 'आज तक' ने पूजा खेडकर पर लटकती उम्मीदवारी खारिज होने की तलवार का खुलासा किया था और ये बताया था कि उन्हें एक आईएएस के ओहदे से हमेशा-हमेशा के लिए हटाया जा सकता है और अब वही हो गया. पूजा खेडकर का ये मामला कितना संगीन है, इसका अंदाज़ा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूजा खेडकर के इस केस को देखते हुए यूपीएससी ने अपने एसओपी यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोशेड्योर में भी तब्दीली लाने का फैसला किया है, ताकि फिर कभी कोई यूपीएससी की आंखों में धूल झोंक कर नियम से हट कर ज़्यादा बार परीक्षाओं में शामिल ना हो सके.
पूजा ने बदल डाला था माता-पिता का नाम यूपीएसपी ने कहा है कि पूजा खेडकर का मामला अकेला ऐसा केस है, जिसमें यूपीएससी उनके दावेदारी की पहचान नहीं कर सका, क्योंकि पूजा ने सिर्फ अपना ही नहीं, बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी बदल लिया था. यूपीएससी ने कहा है कि उसके पास उपलब्ध दस्तावेज़ों की शुरुआती जांच से ये साफ हो चुका है कि पूजा खेडकर ने सिविल सर्विसेज़ एग्जामिनेशन यानी सीएसई-2022 के नियमों का उल्लंघन किया.
30 जुलाई को अपना पक्ष रखने नहीं पहुंची पूजा यूपीएससी ने 18 जुलाई को पूजा खेडकर को इस सिलसिले में एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था और पूछा था कि आखिर उन्होंने कैसे फ़र्ज़ी तरीके से अपनी पहचान बदल कर लिमिट से ज्यादा बार यूपीएससी की परीक्षाओं में हिस्सा लिया? उन्हें अपना जवाब देने के लिए 25 जुलाई तक वक्त दिया गया था, हालांकि पूजा ने फिलहाल जवाब देने के लिए 4 अगस्त तक का वक़्त मांगा है. जिस पर यूपीएससी ने उन्हें 30 जुलाई की दोपहर साढ़े तीन बजे तक का समय दिया था, ताकि वो अपना पक्ष रक सकें, लेकिन इसके बावजूद पूजा ने अपनी बात नहीं रखी. और तब यूपीएससी ने ये फैसला लिया.
अब होगी 15 वर्षों के उम्मीदवारों की जांच यूपीएससी ने पूजा को साफ कह दिया था कि यूपीएससी के लिए उसे 30 जुलाई से ज्यादा वक़्त देना मुमकिन नहीं है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पूजा खेडकर के मामले को देखते हुए ही यूपीएससी ने साल 2009 से लेकर साल 2023 तक यानी पिछले 15 सालों के सारे उम्मीदवारों को इम्तेहान में भाग लेने की बारी की जांच की, ताकि ये पता चल सके कि किसी ने पूजा खेडकर की तरह नियमों को धत्ता बता कर दिए गए अटैम्पट की सीमा से ज्यादा बार तो इम्तेहान नहीं दिया, लेकिन इन 15 सालों में इकलौता पूजा खेडकर का मामला ही ऐसा रहा, जिसमें किसी कैंडिडेड ने नियमों का उल्लंघन कर धोखे से ज्यादा पर इम्तेहान दिया. और ऐसा इसलिए मुमकिन हो सका क्योंकि पूजा ने अपने साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम भी बदल लिया था.
दस्तावेज़ों की सिर्फ प्राथमिक जांच यूपीएससी ने अभ्यर्थियों की ओर से जमा किए जाने वाले दस्तावेजों को लेकर भी अपना पक्ष साफ किया है. उसने कहा है कि चाहे वो जाति संबंधी प्रमाण पत्र हो, दिव्यांगता संबंधी या फिर कुछ और, यूपीएससी दस्तावेज़ों की सिर्फ प्राथमिक जांच करती है. मसलन यूपीएससी ये चेक करती है कि सर्टिफिकेट कंपिटेंट ऑथोरिटी की ओर से है या नहीं, उसपे दर्ज साल और दूसरे ब्यौरे सही हैं या नहीं, कहीं कोई ओवर राइटिंग तो नहीं है, वगैरह. अब बात पूजा खेडकर पर लगे धांधलीबाज़ी के आरोपों की.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







