
फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाकर ड्रग्स की सप्लाई, गुजरात ATS ने किया पर्दाफाश
AajTak
Gujarat News: फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाकर ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक रैकेट का गुजरात एटीएस ने पर्दाफाश किया है. अहमदाबाद के वस्त्रापुर स्थित अपार्टमेंट में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
गुजरात एटीएस ने फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाकर पूरे राज्य में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले गिरोह को पकड़ा है. पुलिस ने अहमदाबाद में वस्त्रापुर इलाके के अपार्टमेंट में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया. ये आरोपी ड्रग्स सप्लाई के दौरान खुद को बचाने के लिए ई-कॉमर्स कंपनी के बॉक्स का इस्तेमाल करते थे. जिसमें रखकर वे ड्रग्स की डिलीवरी करते थे. छापेमारी में पुलिस ने 8 लाख रुपये का ड्रग्स बरामद किया.
गुजरात एटीएस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग वस्त्रापुर स्थित अपार्टमेंट के एक फ्लैट किराए पर लेकर पूरे गुजरात में ड्रग्स बेचने का काला कारोबार कर रहे हैं. आरोपी ने फर्जी ई-कॉमर्स की वेबसाइट बना रखी है. जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर छापा मारते हुए फ्लैट से 19.85 ग्राम एम्फ़ैटेमिन, 60.53 ग्राम ओपिओइड डेरिवेटिव और 321.52 ग्राम भांग बरामद की.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वे नकली ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए ड्रग्स का ऑर्डर ले रहे थे. फिर ड्रग्स को बॉक्स और कवर में छिपा कर उसे कूरियर के जरिए भेजते थे, ताकि किसी को संदेह ना हो. छापेमारी के दौरान गुजरात एटीएस को पता चला कि ड्रग्स रैकेट का मास्टरमाइंड आकाश कनुभाई विनजावा है जो अमरेली के राजुला में रहता है. एटीएस की टीम ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी और आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया.
तीनों आरोपी पिछले दो साल से नशीली दवा बेचने के का काम करते थे. आरोपी हिमाचल और पंजाब के ड्रग माफिया से ड्रग्स मंगवाते थे और गुजरात में वेबसाइट के जरिए राज्य भर में बेच रहे थे.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










