
फरीदाबाद में बारिश के बाद ढह गया जर्जर मकान का छज्जा, तीन भाई बहनों की मौत
AajTak
हरियाणा के फरीदाबाद में एक जर्जर मकान का छज्जा गिर जाने की वजह से तीन भाई-बहनों की मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक तीन भाई बहन छज्जे के नीचे बैठे हुए थे और इसी दौरान हादसा हो गया. छज्जा गिरने के बाद लोग मलबे से निकालकर उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक घर का छज्जा गिर जाने की वजह से तीन भाई-बहनों की मौत हो गई. ये हादसा तब हुआ जब वो कमरे में बैठे हुए थे. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि शनिवार को सीकरी गांव में छत गिरने से तीन भाई-बहनों की जान चली गई.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने कहा कि छज्जे की स्थिति ठीक नहीं थी और इलाके में बारिश के बाद यह ढह गई. पुलिस ने कहा कि घर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया की मकान जर्जर स्थिति में होने के बाद भी उसके मालिक ने किराये पर दे दिया था.
पुलिस के मुताबिक, तीन भाई-बहन आकाश (10), मुस्कान (8) और आदिल (6) शुक्रवार देर शाम छज्जे के नीचे बैठे थे. उन्होंने बताया कि इलाके में देर शाम बारिश हुई थी जिसके कारण कंक्रीट का स्लैब तेज आवाज के साथ ढह गया.
पुलिस ने बताया कि इलाके के लोग बच्चों को बचाने के लिए दौड़े लेकिन वहां काफी मलबा था. मलबा हटाने के बाद वे बेहोश बच्चों को पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने कहा कि बच्चों के पिता धर्मेंद्र कुमार ने मामले में शिकायत दर्ज कराई और शनिवार को सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. वो बिहार के शेखपुरा के मूल निवासी हैं.
सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने कहा, 'घर के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और हम उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे.'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











