
फरीदाबाद: पहाड़ी पर स्टंट के दौरान 100 फुट गहरी खाई में गिरी Thar, 15 साल के नाबालिग की मौत, दो घायल
AajTak
फरीदाबाद के सिरोही गांव में थार से स्टंट करते समय 15 वर्षीय सोहन की 100 फुट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई. गाड़ी चला रहा युवक विकास और एक अन्य किशोर घायल हैं. हादसा पहाड़ी क्षेत्र में हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक नौवीं कक्षा का छात्र था और उसके परिवार में शोक का माहौल है.
हरियाणा के फरीदाबाद से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. धौज थाना इलाके के सिरोही गांव में थार गाड़ी से स्टंट करना एक नाबालिग को भारी पड़ गया. गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 15 वर्षीय सोहन की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार सोहन अपने दो दोस्तों के साथ घूमने निकला था. गाड़ी 20 वर्षीय विकास चला रहा था, जबकि 16 वर्षीय हेमंत भी साथ में था. बताया जा रहा है कि विकास के परिवार ने करीब एक महीने पहले ही थार गाड़ी खरीदी थी.
तीनों दोस्त सोहना-बल्लभगढ़ मेन रोड से करीब एक किलोमीटर अंदर पहाड़ी क्षेत्र में पहुंच गए. वहां खाई के किनारे गाड़ी खड़ी कर स्टंट करने लगे. इसी दौरान विकास गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और थार सीधे खाई में जा गिरी. सड़क से गुजर रहे लोगों ने हादसा होते देखा और तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने सोहन को मृत घोषित कर दिया.
15 वर्षीय सोहन की मौके पर मौत, दो युवक घायल
घायलों में विकास और हेमंत शामिल हैं. दोनों का इलाज धौज स्थित अलफलाह अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाया.मृतक सोहन नौवीं कक्षा का छात्र था. उसके पिता प्रमोद एक निजी कंपनी में काम करते हैं.
पुलिस ने शुरू की जांच, क्रेन से बाहर निकाली गई गाड़ी
बेटे की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में शोक की लहर है. धौज थाना प्रभारी दर्पण कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. क्रेन की मदद से खाई में गिरी थार गाड़ी को बाहर निकाला गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह हादसा एक बार फिर दिखाता है कि पहाड़ी इलाकों में लापरवाही और स्टंट किस तरह जानलेवा साबित हो सकते हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







