
फराह ने शेयर की Deepika Padukone की फोटो, एक्ट्रेस बोलीं- मां आपने भरोसा किया...
AajTak
डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ बैंकॉक में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. इस बीच फराह खान ने बैंकॉक के एक मॉल में एक इंटरनेशनल ब्रांड का विज्ञापन देखा. इस विज्ञापन के पोस्टर में दीपिका पादुकोण थीं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक हैं. दीपिका पादुकोण का स्टारडम भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त है. इन दिनों दीपिका विदेश में छाई हुई हैं. उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में बतौर जूरी जलवा बिखेरा, तो वहीं कैलिफोर्निया के एक इवेंट में भी दिखी थीं. इस बीच फराह खान (Farah Khan) ने दीपिका पादुकोण को लेकर बैंकॉक में स्पॉट किया. फराह ने इसका एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसपर एक्ट्रेस ने काफी प्यारा जवाब दिया है.
फराह ने किया दीपिका को स्पॉट
डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ बैंकॉक में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. इस बीच फराह खान ने बैंकॉक के एक मॉल में एक इंटरनेशनल ब्रांड का विज्ञापन देखा. इस विज्ञापन के पोस्टर में दीपिका पादुकोण थीं. फिर क्या था, फराह ने दीपिका की इस फोटो को अपने फोन में कैप्चर कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया.
दीपिका ने फराह को कहा मां
फोटो के साथ फराह खान ने कैप्शन में- अच्छी लग रही हो बेबी. फराह खान के इस पोस्टर को देखने के बाद दीपिका पादुकोण ने अपना रिएक्शन दिया. दीपिका पादुकोण ने फराह खान को जवाब में मां कहकर पुकारा. उन्होंने लिखा- थैंक यूं मां, आपको मुझपर तब भरोसा था जब किसी और को नहीं था. दीपिका की इस पोस्ट को दोबारा पोस्ट कर फराह खान ने लिखा, 'आप तब भी स्टार थीं, आज भी हैं. मुझे आप पर गर्व है.'
इन फिल्मों में किया साथ काम

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











