
फरार अमृतपाल का पाकिस्तान कनेक्शन! पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा
AajTak
वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस और अन्य एजेंसियां अलग-अलग राज्यों की खाक छान रही है. हालांकि अभी तक सुरक्षा एजेंसियां अमृतपाल तक पहुंचने में असफल रही है. अमृतपाल पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदल रहा है. पंजाब पुलिस के हाथ कुछ अहम सबूत लगे हैं. देखें आजतक संवाददाता की ये रिपोर्ट.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











