
फरवरी से पहले बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश
AajTak
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 30-31 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 31 जनवरी को भारी बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा उत्तराखंड की बात करें तो पहाड़ी इलाकों में इस हफ्ते बर्फबारी के साथ-साथ बारिश भी होगी.
दिसंबर और जनवरी के महीने में आमतौर पर पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश देखी जाती है, लेकिन इस बार ये दोनों ही महीने लगभग सूखे रहे. पूरे उत्तर भारत में शुष्क मौसम देखा गया. पहाड़ बर्फबारी न होने से बेजार रहे तो वहीं मैदानी इलाकों में इस बार ठंड वाली बारिश न के बराबर हुई है. हालांकि, जनवरी के आखिर और फरवरी की शुरुआत में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी
बता दें कि इन दिनों पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते होती है. इससे सूखा कम होता है. हालांकि, तापमान में बढ़त देखी जाती है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 30-31 जनवरी को जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो सकती है, 31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी की संभावना है. वहीं, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी इस हफ्ते में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश की संभावना है. फरवरी में पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और दिल्ली में भी बारिश शुरू हो जाएगी.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
कोहरे से मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ-साथ मैदानी इलाकों जैसे-पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में आने वाले तीन दिन बारिश हो सकती है, इसके बाद मौसम सुहावना हो जाएगा. दिसंबर और जनवरी के महीने में जो कोहरा लोगों की मुश्किल बढ़ा रहा था, उसमें भी अब कमी आएगी. उम्मीद है कि फरवरी के पहले हफ्ते में धीरे-धीरे बारिश का विस्तार और तीव्रता दोनों बढ़ेगी. इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभों की एक शृंखला है, जो पश्चिमी हिमालय की ओर आ रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











