
फरवरी की 'कूलनेस' कहां चली गई? मौसम में बदलाव दे रहा खतरनाक संकेत
AajTak
भारत में शीत लहर का पैटर्न बदल रहा है. 2026 में जनवरी में शीत लहर वाले 24 दिन रिकॉर्ड हुए, लेकिन फरवरी में एक भी नहीं. यह पांच सालों में पहली बार हुआ. कुल 15 राज्यों में फैली 24 घटनाएं, जो पिछले पांच सालों में दूसरी सबसे कम हैं. ठंड अब मुख्य सर्दी महीनों तक सीमित नहीं रही. समय और जगह के अनुसार बदल रही है.
भारत में शीत लहर अब बदल रही हैं. डाउन टू अर्थ (DTE) के विश्लेषण से पता चला है कि ये घटनाएं अब सिर्फ मुख्य सर्दीभारत में शीत लहर का पैटर्न बदल रहा है. 2026 में जनवरी में शीत लहर वाले 24 दिन रिकॉर्ड हुए, लेकिन फरवरी में एक भी नहीं. यह पांच सालों में पहली बार हुआ. कुल 15 राज्यों में फैली 24 घटनाएं, जो पिछले पांच सालों में दूसरी सबसे कम हैं. ठंड अब मुख्य सर्दी महीनों तक सीमित नहीं रही. समय और जगह के अनुसार बदल रही है. के महीनों (जनवरी-फरवरी) तक सीमित नहीं रह गई हैं. इनका समय और जगह दोनों बदल रहे हैं, जिससे मौसम की अनिश्चितता बढ़ गई है.
2026 में क्या हुआ?
इस साल जनवरी में देशभर में कुल 24 शीत लहर के दिन आए. लेकिन फरवरी में एक भी शीत लहर का दिन नहीं आया. सर्दी का मौसम 28 फरवरी को खत्म हो रहा है. IMD के अनुसार अब तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने वाला है. आखिरी शीत लहर 25 जनवरी को राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुछ इलाकों में देखी गई, जबकि शीत लहर वाले दिन 27 जनवरी तक हिमाचल में रहे.
यह भी पढ़ें: फरवरी में ही अप्रैल वाली गर्मी... अभी से पसीना छूटने के पीछे मौसम का बदलता पैटर्न समेत ये वजह
इससे फरवरी 2026 पिछले पांच सालों में पहला ऐसा महीना बन गया, जिसमें कोई शीत लहर नहीं आई. 2022 से 2025 तक फरवरी में शीत लहर के दिन आए थे—2022 में 6, 2023 में 1, 2024 में 7 और 2025 में 5 दिन.
पूरे सर्दी के मौसम (जनवरी-फरवरी) में 2026 में कुल 24 शीत लहर के दिन थे, जो 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए थे. यह पिछले पांच सालों में दूसरी सबसे कम संख्या है (2023 में 21 दिन सबसे कम थे). 2024 में 38, 2022 में 30 और 2025 में 26 दिन थे.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







