
फतेहपुर: मां-बेटे की हत्या फिर बेटी से शादी कर करोड़ों की संपत्ति हड़पने का प्लान, तांत्रिक समेत 4 गिरफ्तार
AajTak
फतेहपुर जिले में पुलिस ने डबल मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक तांत्रिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और तीन बाइक भी बरामद की है. मुख्य आरोपी तांत्रिक ने पुलिस को बताया कि उसने अपने जीजा के साथ मिलकर नर्स और उसके बेटे प्रखर को रास्ते से हटाकर उसकी बेटी से शादी कर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की योजना बनाई थी.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस ने डबल मर्डर का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल सीएचसी में तैनात एक स्टाफ नर्स और उसका बेटा अचानक गायब हो गए थे. नर्स की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मृतका की बेटी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की गई. इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले और गंगा नदी के पास नर्स का शव बरामद कर लिया. लेकिन पुलिस अबतक मृतका के बेटे का शव बरामद नहीं कर पाई.
नर्स और उसके बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक उसका बहनोई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और तीन बाइक भी बरामद की है. इस मामले पर एसपी उदय शंकर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका स्टाफ नर्स सुमन रानी सीएचसी खागा में तैनात थी और कस्बे में अपने बेटे के साथ रहती थी. उसकी बेटी प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी.
डबल मर्डर के आरोप में चार गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले शैलेंद्र चौधरी ने मृतका से वर्ष 2017 में हार्वेस्टर खरीदने के लिए 6 लाख रुपये उधार लिए थे. वह 3 लाख वापस कर चुका था. शैलेंद्र का साला अरुण तांत्रिक का काम करता है और उसका मृतका के घर भूत प्रेत के चक्कर में आना जाना था. इतना ही नहीं वो मृतका से सामान और पैसा लेकर उसकी बेटी को प्रयागराज पहुंचाता था.
जिसके बाद तांत्रिक ने अपने जीजा के साथ मिलकर नर्स और उसके बेटे प्रखर को रास्ते से हटाकर उसकी बेटी से शादी कर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की योजना बनाई और 9 अगस्त को नर्स और उसके बेटे प्रखर को पूजा करने के बहाने नौबस्ता फ्लाई ओवर पर बुलाया और दोनों की हत्या कर दी. फिर शवों को गंगा में फेंककर फरार हो गए.
मृतका के बेटे का शव ढूंढने में जुटी पुलिस

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







