
फडणवीस के ऐलान से हैरान रह गए पीछे बैठे बीजेपी दिग्गज, शिंदे का परिवार भी भौचक्का
AajTak
जब आजतक ने एक बीजेपी नेता से इस बारे में बात की उन्होंने साफ कहा कि किसी को कुछ नहीं पता था. हम सभी एकदम हैरान हैं. पार्टी हाइकमान ने कब और कहां ये फैसला लिया, किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई.
बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान करते हुए एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का सीएम बनाने की बात कर दी है. उनके इस एक ऐलान ने जमीन पर तमाम राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है. हैरानी की बात ये है कि फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए जब इस फैसले की घोषणा की, बीजेपी नेताओं को ही उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
जब आजतक ने एक बीजेपी नेता से इस बारे में बात की उन्होंने साफ कहा कि किसी को कुछ नहीं पता था. हम सभी एकदम हैरान हैं. पार्टी हाईकमान ने कब और कहां ये फैसला लिया, किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई. उनकी तरफ से ये भी कहा गया कि इस फैसले की वजह से फडणवीस के समर्थक थोड़े निराश हैं. लेकिन बीजेपी हाईकमान ने फैसला लिया है, तो सम्मान किया जाएगा.
वहीं आजतक ने जब एकनाथ शिंदे के भाई प्रकाश शिंदे से बात की तो उन्होंने यही बताया कि इस बात का उन्हें कोई अंदाजा नहीं था. वे कहते हैं कि हम तो टीवी देख रहे थे, तभी पता चला कि भाई एकनाथ शिंदे को सीएम बनाया जा रहा है. सभी की तरह हमे भी ये जानकारी टीव देख मिली. उन्होंने ये भी कहा कि उनके भाई हमेशा से ही सीएम बनने के काबिल रहे हैं, लेकिन इस तरह से उनके नाम का ऐलान होगा, ये किसी को अंदाजा नहीं था.
हैरानी की बात ये है कि शिंदे गुट के दीपक केसरकर को भी बीजेपी के इस फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उनके मुताबिक विधायक चाहते जरूर थे कि उनके नेता एकनाथ शिंदे को सीएम बनाया जाए. लेकिन बीजेपी इसका समर्थन करेगी, इसका कोई अंदाजा नहीं था. लेकिन बीजेपी ने बड़ा दिल दिखाते हुए ये फैसला लिया है. दीपक केसरकर ने ये भी बताया कि शिंदे एक अच्छे इंसान हैं. वे जमीन से जुड़े हुए नेता हैं जो हमेशा जनता के बीच रहना पसंद करते हैं.
जब उनसे सवाल पूछा गया कि उन्हें शिंदे के सीएम बनने वाली बात कब पता चली, इस पर दीपक ने बताया कि सभी को टीवी देख ही इस बारे में जानकारी मिली. ये सभी के लिए एक बड़ा सरप्राइज रहा. अभी जब से एकनाथ शिंदे के नाम का ऐलान हुआ है, उनके समर्थन जश्न मना रहे हैं. उनके डांस करते हुए कई वीडियो सामने आए हैं. सभी को इस बात की खुशी है कि उनके नेता को सीएम बनाया जा रहा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







