
फट सकता है आपकी कार का टायर, भूलकर भी न करें ये गलतियां
AajTak
देश में टायर फटने की वजह से कई सारी दुर्घटनाएं होती है. टायर फटना कई कारणों से होता है. हम इन्हीं कारणों पर नजर डालेंगे. साथ ही कुछ उन उपायों के बारे में भी बात करेंगे, जिससे ऐसी स्थितियों को रोका जा सका.
अगर आपके कार के टायर की कंडीशन अच्छी होती है तो उसका परफार्मेंस भी बेहतर होता है. समय के साथ टायर्स की स्थिति खराब होती है. वे घिस जाते हैं. साथ ही वाहन के माइलेज पर भी इसका काफी बुरा असर पड़ता है. इस दौरान उन्हें बदलने की जरूरत पड़ती है. अगर आप वक्त रहते अपने टायर को नहीं बदलते हैं तो आपके लिए ये काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है. इससे आपका आर्थिक नुकसान तो होगा ही, साथ में आपके सामने दुर्घटना जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं. बता दें कि देश में टायर फटने की वजह से काफी दुर्घटनाएं होती हैं. कार का टायर कई कारणों से फटता है. हम इन्हीं कारणों पर नजर डालेंगे. साथ ही कुछ उन उपायों के बारे में भी बात करेंगे ताकि ऐसी स्थितियों को रोका जा सके.
सड़कों की स्थिति के चलते फट सकता है टायर
सड़कों की स्थिति के चलते भी टायर फटने जैसी स्थिति सामने आ सकती हैं. अक्सर सड़क पर मौजूद उबड़-खाबड़ गड्ढों से हम बचकर निकल लेते हैं. लेकिन कई बार हम ध्यान नहीं देते हैं और टायर गड्ढों में उसकी नुकीली परत से टकड़ा जाता है. अगर आपके कार का टायर पुराना है और घिस चुका है तो ऐसी स्थिति में टायर फटने की आशंका बढ जाती है.
ज्यादा तापमान कार के टायर के लिए नुकसानदेह
हीट-बिल्ड अप के कारण टायरों के अंदर की हवा गर्म होने लगती है. ड्राइविंग के वक्त सड़क की सतह और टायर के बीच घर्षण होता है. इससे काफी अधिक तापमान जनरेट होता है और टायर की रबर कमजोर हो जाता है, जिसके चलते टायर फटने की घटनाएं बढ़ सकती है.
निश्चित गति पर चलाएं वाहन

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












