
फटी पैंट में खाली बोतलें बेचता था शख्स, मरा तो संपत्ति देख दंग रह गए लोग
AajTak
स्वीडेन में एक शख्स ने इस्तेमाल के बाद छोड़े गए बोतलों को इकट्ठा कर लाखों कमा लिए थे. वो बोतलों को बेचने से मिले पैसों को शेयर बाजार में भी निवेश करता था. इसी पैसे से उसने सैकड़ों सोने की छड़े भी खरीद ली थी. जब वो मरा तो लोग दंग रह गए थे कि बोतल जमा करने वाले किसी व्यक्ति के पास इतनी संपत्ति कैसे हो सकती है.
उत्तरी स्वीडन के एक छोटे से शहर स्केलेफ्टिया में एक शख्स ने सड़कों पर डिब्बे जमा करके लाखों रुपये कमा लिए. कर्ट डेगरमैन जिसे लोग 'टिन कैन कर्ट' कहते थे, डिब्बे जमाकर उन्हें पैसे के बदले बेच देता था. उसने 30 साल डिब्बे जमा करने में लगा दिए और अपने इसी काम से उसने 14 लाख रुपये से अधिक कमाए जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया.
मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेगरमैन डिब्बे और बोतलें इकट्ठा करने के लिए दिनभर इलाके की सड़कों पर घूमा करता था. लोग उसे हमेशा ब्लू जैकेट और फटी पैंट में देखा करते थे. वो सड़कों पर घूम-घूमकर लोगों के द्वारा इस्तेमाल के बाद छोड़े गए कंटेनरों की तलाश करता. इकट्ठा किए गए कंटेनरों को वह रिसाइकलिंग सेंटर में दे देता और उसके बदले में उसे पैसे मिलते.
इसी दौरान डेगरमैन को पास की लाइब्रेरी में जाने की आदत लगी. यहां अखबार पढ़ते वक्त उसकी नजर शेयर बाजार की खबरों पर गई. उसे शेयर मार्केट की खबरों में दिलचस्पी आने लगी और वो घंटों खबरों को पढ़ता रहता. कुछ ही समय में वह शेयर मार्केट का एक्सपर्ट बन गया और कंटेनरों को बेचने से मिले पैसे को वह म्यूचुअल फंड में निवेश करने लगा. डेगरमैन ने निवेश से हासिल पैसों से 124 सोने की छड़ें खरीदी.
वो अपनी कमाई का अधिकतर हिस्सा बचाने में लगाता जिस कारण उसके पास काफी बचत हो गई. पैसे बचाने के लिए वो कार के बजाए, साइकिल का ही इस्तेमाल करता. उसके पास अपना एक छोटा सा घर था जिस कारण उसे किराया भी नहीं देना पड़ता था.
डेगरमैन ने शादी भी नहीं की थी. जब दिल का दौरा पड़ने से उसकी मृत्यू हो गई तब उसके चचेरे भाई को उसकी सारी संपत्ति विरासत में मिल गई. डेगरमैन की संपत्ति के बारे में सुनकर वहां रहने वाले लोगों के होश उड़ गए. उन्हें यकीन नहीं हुआ कि बोतलें जमा करने वाले इंसान के पास 14 लाख डॉलर से अधिक की संपत्ति हो सकती है.
स्वीडन में लगभग 8,000 से 10,000 लोग डिब्बे, बोतलें और प्लास्टिक के कंटेनर इकट्ठा करके उससे पैसे कमाते हैं और अपनी जीविका चलाते हैं. एक बैग में वो करीब 200 कंटेनर जमा करते हैं और प्रत्येक के लिए उन्हें पांच सेंट मिलता है. कई लोग तो एक दिन में करीब 100 बैग कंटेनर जमा कर लेते है जिसके बदले में उन्हें एक हजार डॉलर तक मिल जाता है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








