
'फटी जींस' के बाद अब 'शॉर्ट्स' पर सवाल, तीरथ रावत ने सुनाया कॉलेज का किस्सा!
AajTak
राजनीतिक दलों से लेकर सोशल मीडिया तक तीरथ सिंह रावत घिरे हुए हैं. इस विरोध के बीच अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें वो किसी कॉलेज का किस्सा सुना रहे हैं.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के फटी जींस पहनने पर जो बयान दिया, उसपर उनका लगातार विरोध हो रहा है. राजनीतिक दलों से लेकर सोशल मीडिया तक पर तीरथ सिंह रावत घिरे हुए हैं. इस विरोध के बीच अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें वो किसी कॉलेज का किस्सा सुना रहे हैं और छात्रा के शॉर्ट्स पहनने पर सवाल खड़े कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में तीरथ सिंह रावत कहते हैं, ‘मैं श्रीनगर में पढ़ता था तो चंडीगढ़ से आई लड़की, वो हमारे यहां की थी लेकिन चंडीगढ़ से आई थी. आप क्या बोलते हैं उसे कट...’ तीरथ सिंह रावत ने कहा, “…उसका कुछ दिन ऐसा मजाक बना, क्योंकि सारे लड़के उसके पीछे भाग रहे थे. यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए हो..क्यों और बदन दिखा रहे हो..क्या होगा’’. तीरथ सिंह रावत का ये बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, फटी जींस वाले बयान के साथ ही इस बयान की भी आलोचना हो रही है. हालांकि, ये वीडियो कबका है ये साफ नहीं है. ऐसे में आजतक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.फटी जींस वाले बयान पर घिरे बता दें कि बीते दिन तीरथ सिंह रावत का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने फ्लाइट से आने का एक वाकया सुनाया था. तब उन्होंने कहा था कि एक महिला उन्हें फ्लाइट में मिली, जिसने फटी हुई जींस पहनी हुई थी. वो महिला एनजीओ में काम करती थी, लेकिन फटी हुई जींस पहनकर समाज में क्या संदेश देंगी, ये कैसे संस्कार हैं. तीरथ सिंह रावत के इसी बयान पर बुधवार से ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. राजनीतिक दलों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक तीरथ सिंह रावत को निशाने पर ले रहे हैं. राज्यसभा सांसद जया बच्चन, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, दिल्ली महिला आयोग की स्वाति मालीवाल ने तीरथ सिंह रावत के बयान की निंदा की और उनपर निशाना साधा है.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










