
फजीहत से बचने के लिए इस सीक्रेट डील पर पर्दे के पीछे विपक्ष से बात कर रहे हैं इमरान खान!
AajTak
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अब विपक्ष के साथ एक सीक्रेट डील पर बात कर रहे हैं. ये डील संसद भंग कर दोबारा नए सिरे से चुनाव कराने की है. बताया जा रहा है कि अगर विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव वापस लेता है तो संसद भंग कर दी जाएगी.
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए एक और दांव चला है. जब अपनों से की गई सौदेबाजी काम नहीं आई तो इमरान अब पर्दे के पीछे से विपक्ष के साथ सौदेबाजी करने की कोशिश कर रहे हैं. पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक, इमरान खान के एक 'महत्वपूर्ण व्यक्ति' ने विपक्षी नेता शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री का मैसेज पहुंचाया है. ये मैसेज है असेंबली भंग कर नए सिरे से चुनाव कराने का.
पाकिस्तान की मीडिया Geo News ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इमरान खान के 'महत्वपूर्ण व्यक्ति' ने विपक्षी नेता शहबाज शरीफ से कहा है कि अगर विपक्ष प्रधानमंत्री के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को वापस ले लेता है तो संसद को भंग कर दिया जाएगा और दोबारा चुनाव कराए जाएंगे.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और संयुक्त विपक्ष के बीच अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पर्दे के पीछे बातचीत चल रही है. ये बातचीत एक ही प्वॉइंट पर चल रही है. अगर संयुक्त विपक्ष इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को वापस लेता है तो उसके बदले में संसद को भंग कर दिया जाएगा और नए चुनाव कराए जाएंगे.
इमरान के उस 'महत्वपूर्ण व्यक्ति' ने ये भी बताया है कि अगर ये सौदेबाजी हो जाती है तो इसी साल अगस्त में चुनाव कराए जा सकते हैं.
इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 3 अप्रैल को वोटिंग होगी. पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली में 342 सदस्य हैं और इमरान सरकार गिराने के लिए विपक्ष को 172 वोटों की जरूरत है.
ये भी पढ़ें-- नवाज, मोदी, नेपाल और कश्मीर... पढ़ें भारत को लेकर इमरान खान ने क्या-क्या बोला?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








