
फजीहत के बाद भी नहीं सुधर रहा पाकिस्तान... अब ICC को भेजी सफाई, नियमों के उल्लंघन से किया इनकार
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को बताया है कि उसकी तरफ से नियमों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है. पीसीबी ने कहा कि टीम के मीडिया मैनेजर का कैमरे के साथ बैठक में शामिल होना एसओपी का हिस्सा था.
एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अपने खेल से ज्यादा दूसरी वजहों से सुर्खियां बटोर रही है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम ने खूब नाटक किया था. पाकिस्तानी टीम ने कहा था कि यदि मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को नहीं हटाया जाता है तो वो एशिया कप से हट जाएगी. हालांकि बाद में पाकिस्तानी टीम यूएई से मुकाबला खेलने उतरी, जहां मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट ही थे.
यूएई के खिलाफ मुकाबले से पहले एंडी पायक्रॉफ्ट की कप्तान सलमान अली आगा, कोच माइक हेसन और टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा के साथ बैठक हुई थी. इस बैठक में टीम के मीडिया मैनेजर नईम गिलानी भी शामिल हो गए थे, जो आईसीसी के प्लेयर्स एंड मीडिया ऑपरेशन्स एरिया (PMOA) के नियमों का उल्लंघन था. पीसीबी ने एक म्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके दावा किया कि एंडी पायक्रॉफ्ट ने माफी मांग ली है. लेकिन सच्चाई ये थी कि पायकॉफ्ट ने केवल हाथ मिलाने वाले विवाद को लेकर अफसोस जताया था.
यह भी पढ़ें: एशिया कप में सुपर-चार की पिक्चर साफ... भारतीय टीम कब-कब खेलेगी, नोट कर लें फुल शेड्यूल
उधर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सीईओ संजोग गुप्ता ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को ईमेल भेजा था, जिसमें खिलाड़ियों और टीम के अधिकारियों की ओर से किए गए नियमों के उल्लंघनों की जानकारी दी गई थी. आईसीसी पूरे मामले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ एक्शन लेने पर विचार कर रहा है.
पीसीबी ने सफाई में क्या कहा? हालांकि पीसीबी की अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर पीसीबी ने अपनी सफाई दी है. आईसीसी को भेजे जवाब में पीसीबी ने किसी भी तरह की गलती मानने से इनकार किया है. पीसीबी का कहना है कि कैमरा के साथ मीडिया मैनेजर की मौजूदगी पीएमओए के भीतर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का हिस्सा है. यदि यह नियमों के खिलाफ था तो मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को तत्काल सूचित करना चाहिए था.
टूर्नामेंट के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'मीडिया मैनेजर टीम का हिस्सा है, जो उसे पीएमओए तक जाने की इजाजत देता है. वहां मीडिया मैनेजर की मौजूदगी से कोई उल्लंघन नहीं हुआ. अगर एसओपी का पालन नहीं किया गया, तो आईसीसी को मैच रेफरी से पूछना चाहिए कि क्या पूरे मामले की सूचना एंटी करप्शन यूनिट (ACU) को दी गई या नहीं.'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








