
पढ़ें क्या हैं 20 दिसंबर 2023 की भारत, अमेरिका समेत दुनिया की बड़ी खबरें
AajTak
20 दिसंबर को अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. चीन में आए भूकंप में अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं, भारत में आपराधिक कानूनों से जुड़े तीन बिल लोकसभा से पास हो गए हैं. 20 दिसंबर को अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका की 5 बड़ी खबरें...
1. ट्रंप को झटका, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर कोर्ट ने लगाई रोक
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अमेरिका की एक अदालत ने ट्रंप को 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है. यह फैसला अमेरिका में कैपिटल हिल हिंसा में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की भूमिका को देखते हुए अदालत ने सुनाया है.
2. कैलिफोर्निया में नए नियम, सीवेज वॉटर को भी पीने के पानी में बदला जाएगा
कैलिफोर्निया में सीवेज वॉटर को अब पीने के पानी में भी बदला जा सकेगा. नए नियम लागू कर दिए गए हैं. अभी तक सीवेज वॉटर को रिसाइकल कर सिर्फ खेतीबाड़ी में ही इस्तेमाल किया जा सकता था. लेकिन अब इसे रिसाइकल कर पीने का पानी भी बनाया जा सकता है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










