
प्लान मनोरंजन का, रिक्रूट करता था सागर... ललित झा ने खोली संसद बवाल कांड की साजिश की परतें
AajTak
साइको एनालिसिस टेस्ट के दौरान ललित झा ने बताया कि मनोरंजन फंडिग के लिए लगातार प्रयास कर रहा था और उसका मकसद एक बड़ा संगठन तैयार करना था. उसने सागर शर्मा को संगठन में रिक्रूटमेंट का जिम्मा सौंपा था.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के सभी आरोपियों का शुक्रवार दोपहर रोहिणी के एक सरकारी संस्थान में साइको एनालिसिस टेस्ट कराया. आरोपियों द्वारा उठाए गए इस कदम का मकसद समझने के लिए जांच टीम ने उनका यह मनोविश्लेषण परीक्षण कराया है. संसद सुरक्षा उल्लंघन के आरोपियों का यह परीक्षण दिल्ली की एक अदालत द्वारा उन्हें 5 जनवरी तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की हिरासत में भेजने के एक दिन बाद कराया गया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का मास्टरमाइंड माने जाने वाले ललित झा ने परीक्षण के दौरान खुलासा किया कि इस कृत्य के पीछे असली आदमी मनोरंजन डी था, न कि वह. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक साइको एनालिसिस टेस्ट के दौरान ललित ने कहा, 'हमें अंदाजा नही था कि इस घटना पर हम सभी पर UAPA लगेगा. हमें लग रहा था कि हम जल्द जमानत पर बाहर आकर पब्लिक फिगर बन जाएंगे. समाज में एक संदेश देंगे और फिर बड़ी फंडिग के जरिए अपने प्रोपेगेंडा को आगे ले जाएंगे'.
संसद सुरक्षा चूक के ये हैं 6 आरोपी
बता दें कि 2001 के हमलों की बरसी पर 13 दिसंबर को संसद में सुरक्षा उल्लंघन के सिलसिले में अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें मनोरंजन डी और सागर शर्मा शामिल हैं, जिन्होंने लोकसभा में उत्पात मचाया था.अन्य गिरफ्तार आरोपियों में अमोल शिंदे और नीलम आजाद शामिल हैं, जिन्होंने संसद के बाहर नारेबाजी की और रंगीन धुंआ उड़ाया. अन्य दो आरोपी हैं ललित झा, जिसे सुरक्षा उल्लंघन का मास्टरमाइंड माना जाता है, और महेश कुमावत, जिसने कथित तौर पर झा की मदद की थी.
इन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उनका उद्देश्य मणिपुर क्राइसिस, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर देश का ध्यान आकर्षित करना था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इन सभी आरोपियों के नए सिम एक्टिव करवा रही है, जिसके बाद इनके मोबाइल फोन में दफन साजिश से पर्दा उठेगा. साइको एनालिसिस टेस्ट के दौरान ललित झा ने बताया कि मनोरंजन फंडिग के लिए लगातार प्रयास कर रहा था और उसका मकसद एक बड़ा संगठन तैयार करना था. उसने सागर शर्मा को संगठन में रिक्रूटमेंट का जिम्मा सौंपा था.
क्या होता है साइको एनालिसिस टेस्ट?

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








