
'प्लस या माइनस में कुछ नहीं...', Elvish Yadav के मामले पर सीएम खट्टर का बयान
AajTak
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल में थे. इस दौरान मीडिया ने उनसे एल्विश यादव, पराली, लोकसभा चुनाव, बीजेपी और जेजेपी गठबंधन, नगर निकाय चुनाव और सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर सवाल किए. इन सभी मुद्दों पर सीएम ने अपनी राय दी.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उनसे यूटयूबर एल्विश यादव को लेकर सवाल किया गया 'बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश पर नोएडा की रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप है' इस पर भी सीएम ने रिएक्शन दिया.
दरअसल, सीएम खट्टर करनाल में थे. इस दौरान मीडिया ने उनसे एल्विश यादव, पराली, लोकसभा चुनाव, बीजेपी और जेजेपी गठबंधन, नगर निकाय चुनाव और सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर सवाल किए. एल्विश यादव के मामले को लेकर कहा, "ये मामला नया है. पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी. मैं इस बारे में प्लस या माइनस में कुछ नहीं बोलना चाहूंगा".
'पंजाब का धुआं दिल्ली जाता है'
वहीं, पराली जलाए जाने के मामले को लेकर सीएम खट्टर ने कहा कि पंजाब का धुआं दिल्ली जाता है तो हरियाणा होकर ही जाता है. ऐसे में इस विषय को सभी सरकारों को मिलकर सॉल्व करना चाहिए. हरियाणा में पराली जलाने के मामले पहले के मुकाबले कम आए हैं.
'ये विषय रणनीति और रणनीति का'
कहा कि सरकार की तरफ से किसानों को पराली को लेकर प्रोत्साहन राशि देना या पराली के उपयोग जैसे सभी प्रयास किए जा रहे हैं. उनसे सवाल किया गया कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में क्या लोकसभा चुनाव बीजेपी और जेजेपी साथ में लड़ेगी. इस पर सीएम ने कहा कि ये विषय रणनीति और रणनीति का है. मीडिया के सामने नहीं बताया जाता.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











