
प्रोटेस्ट के जवाब में प्रोटेस्ट पॉलिटिक्स... बंगाल में न्याय मांगने की लड़ाई अब शक्ति प्रदर्शन पर आई!
AajTak
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 8 से 9 अगस्त की रात महिला डॉक्टर के साथ हुई वीभत्स वारदात के खिलाफ पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. इस घटना को लेकर अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक को सवाल पूछना पड़ गया है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 8 से 9 अगस्त की रात महिला डॉक्टर के साथ हुई वीभत्स वारदात के खिलाफ पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. इस घटना को लेकर अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक को सवाल पूछना पड़ गया है. उन्होंने लिखा, Women's Safety Enough is Enough. यानी अब बस बहुत हुआ. राष्ट्रपति ने कहा कि जब मैंने इसके बारे में सुना तो मैं काफी निराश और डर गई थी. कोई भी सभ्य समाज बेटियों-बहनों पर अत्याचार की इजाजत नहीं दे सकता और देश के लोगों का गुस्सा जायज है.
पश्चिम बंगाल में शक्ति प्रदर्शन मंगलवार को छात्र संगठनों ने जब नबन्ना तक प्रदर्शन यानी बंगाल सरकार के सचिवालय तक प्रदर्शन करना चाहा तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया. आंसू गैस के गोले छोड़े. बीजेपी ने बंगाल में बारह घंटे का बंद बुलाया. हुगली के हिंदमोटर रेलवे स्टेशन पर बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. जहां बीजेपी के नेता रेल रोकने के लिए पहुंचे तो आरोप लगे कि टीएमसी के कार्यकर्ता पहले से वहां मौजूद थे, दोनों आपस में भिड़ गए. पुलिस ने फिर हालात को कंट्रोल किया.
बीजेपी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया सुकांता मजूमदार की अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ता बंद कराने उतरे, तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया. कई कार्यकर्ता कोलकाता में रोडवेज बस की छतों पर भी चढ़ गए. तो कई लोगों ने बैरिकेडिंग भी उखाड़कर फेंक दी. लॉकेट चटर्जी कोलकाता की सड़कों पर उतरीं तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. रूपा गांगुली भी कोलकाता की सड़कों पर उतरी, तो उन्हें भी पुलिस ने रोक दिया. बीजेपी के राहुल सिन्हा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया.
'बीजेपी बंगाल की सड़कों पर लाशें देखना चाहती है' उधर, ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने जान बूझकर बंद बुलाया. वो लोग बंगाल की सड़कों पर लाशें देखना चाहते हैं. बता दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के भाटपारा में बंद के दौरान गोली चली जिसपर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. दावा है कि बीजेपी के नेता, प्रियांगु पांडेय की गाड़ी पर फायरिंग की गई इसमें बीजेपी नेता के ड्राइवर को गोली लगी. बीजेपी के नेता प्रियांगु पांडेय ये भी दावा करते हैं कि उनकी गाड़ी को टारगेट किया गया, बम भी मारे गए. 6 से 7 से राउंड गोलियां भी चलाई गईं.
उन्होंने कहा, हम अर्जुन सिंह के घर जाने के लिए निकले, अभी तीन मिनट भी नहीं हुआ होगा, रास्ते को जाम कर दिया गया, जैसे ही हमारी गाड़ी रुकी, 50-60 लोगों ने गाड़ी को टारगेट करके बम चलाना शुरु कर दिया. 7 से 8 बम मारे गए. उसके बाद हमें टारगेट करके गोली चलाई गई. उन्होंने कहा कि 6 से 7 राउंड गोली चलाई गईं, ये पूरी टीएमसी और पुलिस की मिलीभगत है.
'टीएमसी, बीजेपी को जवाब देगी' टीएमसी सांसद सायनी घोष ने कहा कि बीजेपी बंद बुलाती है तो अब टीएमसी ने भी तय किया है कि वो भी सड़क पर उतरकर ही जवाब देगी. उधर, ममता ने कहा है कि रविवार को महिलाएं प्रदर्शन करें. ममता बनर्जी की मांग है कि देश में रेप के खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए. सीएम ने कहा कि सरकार विधानसभा में ऐसा कानून लाएगी जिससे रेप के मामले में 10 दिन में न्याय मिलेगा. ममता ने कहा कि अगर बिल को राजभवन ने पास नहीं किया तो वहां भी प्रदर्शन होगा.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








