
प्रॉपर्टीज गिरवी रख बनाई थी बड़े मियां छोटे मियां, लागत तक नहीं वसूल पाई फिल्म, जैकी भगनानी ने बयां किया दर्द
AajTak
जैकी ने बताया कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद का दौर उनके लिए काफी तकलीफ भरा रहा. उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये एक बड़ा सबक रहा. हमने इस फिल्म में बहुत पैसा लगाया, लेकिन अब समझ आया कि सिर्फ बड़ी फिल्म बनाना काफी नहीं है. कंटेंट अगर लोगों को पसंद नहीं आया, तो गलती हमारी है.
2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. अब फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने इसकी नाकामी पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें और उनके परिवार को हुई फाइनेंशियल से लेकर मानसिक तौर से परेशानियों से जूझना पड़ा है.
गिरवी रख दी थी संपत्ति
जैकी ने बताया कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद का दौर उनके लिए काफी तकलीफ भरा रहा. स्क्रीन से बातचीत में उन्होंने कहा कि- मेरे लिए ये एक बड़ा सबक रहा. हमने इस फिल्म में बहुत पैसा लगाया, लेकिन अब समझ आया कि सिर्फ बड़ी फिल्म बनाना काफी नहीं है. कंटेंट अगर लोगों को पसंद नहीं आया, तो गलती हमारी है. पब्लिक हमेशा सही होती है. अगर उन्हें फिल्म से जुड़ाव महसूस नहीं हुआ, तो मुझे फिर से सोचना पड़ेगा कि कहां चूक हो गई.
फिल्म के फ्लॉप होने से हुए आर्थिक नुकसान की गंभीरता बताते हुए जैकी ने कहा कि हमें हमारी लागत का 50% भी वापस नहीं मिला. मुझे नहीं लगता कि कोई समझ सकता है कि हमने क्या झेला है. हमने इस फिल्म को बनाने के लिए अपने परिवार की प्रॉपर्टीज तक गिरवी रख दी थीं.
पेमेंट नहीं देने का लगा था इल्जाम
उन्होंने रिलीज के बाद सामने आए विवादों और पेमेंट को लेकर हुए झगड़ों पर भी बात की. जैकी बोले, 'सच कहूं तो अगर फिल्म चल जाती, तो ये सब बातें कभी सामने नहीं आतीं. हमने भरोसे के साथ पैसे लगाए थे, सोचा था कि कंटेंट अपनी बात खुद कहेगा. लेकिन मुश्किल वक्त ये सिखाता है कि दूसरों के पैसों की इज्जत करना कितना जरूरी है. और मैंने ये बात बहुत कठिन तरीके से सीखी.'

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











