
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीन अफरीदी की अजीब हरकत पर चिढ़े डेविड वॉर्नर, कहा - स्कूल के बच्चे बैठे हैं
ABP News
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत आज यानी 26 मार्च से हो रही है. इससे पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें शाहीन अफरीदी पर डेविड वॉर्नर खासा नाराज नजर आए, क्योंकि वे अजीब हरकत कर रहे थे.
David Warner Irritated By Shaheen Afridi Behavior: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 11वें सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है. इस लीग के शुरू होने से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. कराची किंग्स के नए कप्तान और दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के गैर-पेशेवर व्यवहार पर खासा नाराज नजर आए. दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब वॉर्नर एक सवाल का जवाब दे रहे थे, तब शाहीन अफरीदी , मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील आपस में बातचीत में व्यस्त थे, जिस वजह से वॉर्नर उनपर चिढ़ गए थे.
वॉर्नर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सिखाया अनुशासन का पाठ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में डेविड वॉर्नर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को टोकते और स्कूल के बच्चे कहते नजर आ रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वॉर्नर को शाहीन अफरीदी और अन्य कप्तानों पर इतना नाराज हुए कि उन्होंने बीच में ही अपनी बात रोककर उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया. वॉर्नर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए तीखे शब्दों में कहा, 'क्या दिक्कत है जेंटलमैन? माफी चाहता हूं, लेकिन लगता है हमारे बीच यहां कुछ स्कूल के बच्चे बैठे हैं.’
🗣️ “What’s wrong gentlemen? Sorry we’ve got some school kids here” - David Warner on guys being unprofessional at the captains day press conference pic.twitter.com/gJRDtTAw8t













