
सभी 10 टीमों के कप्तानों ने जमकर की मस्ती, अय्यर-रहाणे ने लगाए ठहाके, तस्वीरें हुई वायरल
ABP News
IPL 2026 Captains: 25 मार्च को आईपीएल 2026 की सभी 10 टीमों के कप्तान बीसीसीआई के हेडक्वार्टर्स में एकत्रित हुए. सभी कप्तानों ने खूब सारी मस्ती की.
IPL 2026 Captains Meet: 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होने वाला है, जहां सबसे पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी. उससे पहले बुधवार को सभी 10 टीमों के कप्तान मुंबई में इकट्ठा हुआ. बता दें कि सभी 10 कप्तान बीसीसीआई की बैठक में शामिल होने मुंबई पहुंचे थे. इसी बीच श्रेयस अय्यर से लेकर ऋषभ पंत और रियान पराग समेत सभी 10 कप्तानों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की नई जर्सी में दिखे, जिसपर लाल और नीली धारियां हैं. यह इंडियन प्रीमियर लीग के लिए ऐतिहासिक क्षण भी रहा क्योंकि 19 साल के इतिहास में पहली बार कप्तानों की मीटिंग में एक भी विदेशी कप्तान नहीं दिखा. सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस हैं, लेकिन उनकी चोट की वजह से ईशान किशन को अंतरिम कप्तान बनाया गया था.
Captains, camaraderie, and a lot of good vibes 🏏 😊📸 📸 With the 🔟 #TATAIPL skippers in Mumbai 👌 pic.twitter.com/olJE080Yj6













