
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
ABP News
Spencer Johnson CSK 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल नाथन एलिस की जगह उन्हीं के हमवतन खिलाड़ी स्पेन्सर जॉनसन को दी है. जॉनसन ने एलिस को रिप्लेस किया है.
एक और विदेशी खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग को ठेंगा दिखाकर IPL 2026 में एंट्री मारी है. ब्लेसिंग मुजरबानी और दासुन शनाका के बाद स्पेन्सर जॉनसन ऐसे तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जो PSL कॉन्ट्रैक्ट को ठुकराते हुए आईपीएल में आ गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जॉनसन ने चेन्नई सुपर किंग्स को जॉइन किया है. उन्होंने CSK टीम मीइन नाथन एलिस की जगह ली है, जो हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.
स्पेन्सर जॉनसन PSL 2026 मीइन क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेलने वाले थे, लेकिन निजी कारणों का हवाला देकर उन्होंने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था. बता दें कि जॉनसन इससे पहले गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं. जॉनसन को आईपीएल 2026 में खेलने के लिए 1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे.
जॉनसन नियमित रूप से 140-150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं. वो 6 फुट 4 इंच लंबे हैं, इसलिए अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को बाउंस से भी चमका देते आए हैं. जॉनसन ने अब तक अपने IPL करियर में 9 मैच खेलकर 5 विकेट लिए हैं. पिछले सीजन वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले, लेकिन 4 मैचों मीइन सिर्फ एक विकेट ले पाए थे.
चेन्नई सुपर किंग्स इस उम्मीद में थी कि मथीशा पाथिराना के KKR में जाने के बाद नाथन एलिस उस भूमिका को निभाएंगे, लेकिन वो सीजन शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए. अब वही जिम्मेदारी स्पेन्सर जॉनसन निभाते हुए दिख सकते हैं.













