
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में वो कौन सी टीम जिसने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को कभी नहीं किया शामिल, नाम जानकर चौंक जाएंगे
ABP News
मुंबई इंडियंस आईपीएल के 19वें सीजन को लेकर जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है. इससे पहले खेले गए 18 सीजन में मुंबई इंडियंस एकमात्र फ्रेंचाइजी है, जिसने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपने साथ नहीं जोड़ा है.
Mumbai Indians Never Included Any Pakistani Player: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. इसी के साथ पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की भी शुरुआत हो रही है. पीएसएल में दुनिया के हर खोने से क्रिकेटर खेलने के लिए आते हैं, लेकिन समस्या ये है कि है कि इन विदेशी खिलाड़ियों को जैसे ही आईपीएल का ऑफर मिलता है, वो पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ देते हैं. पीएसएल 2026 से भी अपना नाम वापस लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. ऐसे में यहां हम आपको आईपीएल इतिहास की उस टीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपनी टीम में कभी शामिल नहीं किया है.
मुंबई इंडियंस ने कभी नहीं किया पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में सिर्फ एक ही ऐसी टीम है, जिसने कभी भी किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल नहीं किया है. ये कोई और नहीं, बल्कि आईपीएल की सबसे सफल टीम और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम है. खास तौर से इस फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में कभी भी किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपने साथ नहीं जोड़ा है.
आईपीएल के पहले सीजन में खेले थे पाकिस्तानी खिलाड़ी













