
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को दिया सम्मान
ABP News
Kolkata Knight Riders: केकेआर ने IPL 2026 से पहले एक दिग्गज की जर्सी को आधिकारिक रूप से रिटायर कर दिया.
KKR Jersey Retire: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 की शुरुआत से पहले टीम के एक दिग्गज को सम्मान देते हुए खास जर्सी को रिटायर कर दिया. टीम ने जर्सी रिटायरमेंट का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया. तो आइए जानते हैं कि फ्रेंचाइजी ने किसी खिलाड़ी को सम्मान देते हुए जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया है.
तो यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि, वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं, जिनके सम्मान में टीम ने 12 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है. बताते चलें कि रलेस ने आगामी सीजन से पहले आईपीएल को अलविदा बोलते हुए संन्यास ले लिया है.
दरअसल फ्रेंचाइजी ने रसेल को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने किसी दूसरी टीम से खेलने के बजाय संन्यास लेना ठीक समझा. हालांकि अब संन्यास के बाद वह केकेआर में 'पॉवर कोच' की भूमिका अदा करेंगे. इस तरह संन्यास के बाद भी वह कोलकाता के साथ जुड़े रहेंगे.
Jersey no. 12 in Purple & Gold will always be yours DRE RUSS 💪💜 pic.twitter.com/LuK0aIJ5zl













