
शेन वॉर्न का 'मास्टरस्ट्रोक'... राजस्थान रॉयल्स की डील से परिवार को मिलेंगे 460 करोड़, कोहली-रोहित-धोनी छूटे पीछे
ABP News
Shane Warne: राजस्थान रॉयल्स की डील होने के बाद शेन वॉर्न के परिवार को करीब 460 करोड़ रुपये मिलेंगे. तो आइए जानते हैं कि यह कैसे होगा.
Shane Warne 460 Crore, Rajasthan Royals Deal: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें बिक गईं. दोनों ही टीमों का मलिकाना हक नए मालिकों के पास चला गया. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न को लेकर चर्चा तेज हो गई, जिनकी कप्तानी में राजस्थान ने पहले ही सीजन में खिताब जीता था. बताया जा रहा है कि राजस्थान की डील होने से वॉर्न का परिवार 460 करोड़ रुपये का मालिक हो गया.
अगर विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियो की भी अब तक की पूरी आईपीएल कमाई देखें, तो वॉर्न के 460 करोड़ रुपये से कम नजर आती है. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है और कैसे वॉर्न के परिवार को करोड़ों की रकम मिलेगी.
जहां खिलाड़ियों का टीम के साथ उस रकम का कॉन्ट्रैक्ट होता है, जिसमें वह खरीदे जाते हैं, लेकिन वॉर्न ने आईपीएल की शुरुआत से ही कुछ अलग हटकर किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर्न ने 657,000 डॉलर की सालाना फीस के साथ टीम में 0.75% हिस्सेदारी भी ली थी. वॉर्न 2008 से 2011 तक चार सीजन तक राजस्थान के लिए खेले. इस तरह उनकी कुल हिस्सेदारी 3 फीसद की हो गई.
हालांकि शुरुआती दिनों यह निवेश बहुत छोटा लग रहा था, लेकिन वक्त बढ़ने का साथ वॉर्न का यह निवेश उनके लिए बहुत बड़ा बन गया.













