
जॉन अब्राहम ने ट्राई नेशन चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं, CM ने शेयर किया वीडियो
ABP News
U-23 Tri-Nation Championship 2026: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने अंडर-23 ट्राई-नेशन चैंपियनशिप 2026 के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी. अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने उनका आभार व्यक्त किया.
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अंडर-23 ट्राई नेशन चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दे रहे हैं और युवारों को मंच देने की भूमिका की तारीफ कर रहे हैं. ये चैंपियनशिप 25 मार्च से शुरू होने जा रही है, जो 31 मार्च तक खेली जाएगी.
अरुणाचल प्रदेश के सीएम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जॉन अब्राहम कह रहे हैं, "सभी को नमस्ते, मैं जॉन अब्राहम, मुझे अंडर-23 ट्राई-नेशन चैंपियनशिप 2026 के लिए शुभकामनाएं और बधाई देते हुए बहुत खुशी हो रही है. इस खास मौके पर, मैं अपने दोस्त और अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, पेमा खांडू जी को, और अरुणाचल के प्यारे लोगों को, जिनसे मैं बहुत प्यार करता हूं, इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप की शानदार सफलता के लिए अपनी दिली शुभकामनाएं देना चाहूंगा."
On behalf of the people of Arunachal Pradesh and the Arunachal Pradesh Football Association, I extend our heartfelt gratitude to Shri John Abraham ji for his warm greetings and encouragement to football lovers ahead of the upcoming U-23 Tri-Nation Championship 2026, commencing on… pic.twitter.com/FqilEXogyS













