
'प्रेम करने से कौन रोक रहा, लेकिन...', लव जिहाद पर क्या बोले गुजरात के गृह मंत्री
AajTak
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने लव जिहाद पर कहा है कि हम प्रेम विवाह के खिलाफ नहीं हैं. प्रेम करो, लेकिन झांसा देकर मत करो. उन्होंने लव जिहाद को मोडस ऑपरेंडी बताया है.
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी शुक्रवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई के मंच पर थे. इंडिया टुडे ग्रुप के इस आयोजन के दूसरे दिन नेक्स्ट जेनरेशन पॉलिटिक्स सेशन में हर्ष सांघवी ने लव जिहाद को लेकर कड़े रुख से लेकर बुल्डोजर एक्शन और पीएम मोदी की लीडरशिप क्वालिटी तक, हर पहलू पर खुलकर बात की. उन्होंने लव जिहाद को लेकर सवाल पर कहा कि हम प्रेम विवाह के खिलाफ नहीं हैं.
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने कहा कि लव जिहाद का मुद्दा हिंदू लड़कियों के मुस्लिम से शादी कर लेने भर तक नहीं है. प्रेम विवाह का हमने कभी विरोध नहीं किया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई सलीम सुरेश बनकर के गुजरात की किसी हिंदू बेटी को झांसे में फंसाता है, विवाह करता है और सालों तक झांसे में रखता है. फिर उस महिला को पता चलता है कि यह तो सलीम है. हर्ष सांघवी ने कहा कि हम इसके खिलाफ हैं. ऐसे हजारों केस हुए हैं गुजरात में.
उन्होंने गांधीनगर की बेटी को असम के एक मुस्लिम के झांसे में लेकर भगा ले जाने के केस का भी उल्लेख किया. हर्ष सांघवी ने कहा कि प्रेम करो आप, कौन मना कर रहा है प्रेम करने से. प्रेम तो पवित्र बंधन है. लेकिन सच बोलकर करो ना. लड़की को शादी की चॉइस का हक है, लेकिन उसे सच पता तो हो कि वह जिससे शादी कर रही है वह सलीम है. उन्होंने कहा कि ऐसे कुछ केस नहीं हैं, ये केस कोई भूल से या नादानी में नहीं हो रहे हैं.
गुजरात के गृह मंत्री ने कहा कि ये मोडस ऑपरेंडी है. बेटियों को बचाने के लिए अगर किसी को सामने आना चाहिए, तो मेरे जैसै लोग आते हैं सामने. उन्होंने विकास के नाम पर बुल्डोजर को लेकर सवाल पर कहा कि द्वारका की बात करूं तो ये आस्था का केंद्र है. गुजरात के गृह मंत्री ने कहा कि द्वारका का जो समुद्र तट है, वहां कई बार ड्रग्स बरामद हुए. समुद्र तट पर जो जमीन लोगों के इस्तेमाल के लिए रखी गई है, उस पर कोई घर बनाए और उससे ड्रग्स बरामद हों, हम उनको भी हटाएं नहीं.
यह भी पढ़ें: 'जॉर्ज सोरोस जैसे विदेशियों, कुछ राजनीतिक दलों के सहयोग से हिंदुत्व के खिलाफ...', RSS नेता ने बताया चैलेंज
उन्होंने कहा कि सोमनाथ में अस्पताल, स्कूल के लिए छोड़ी गई जमीन पर लोगों ने घर बना लिए. पाकिस्तान बॉर्डर पर कैसे हम अवैध रूप से रह रहे लोगों को बसे रहने दें. हर्ष सांघवी ने कहा कि सभी के सभी केस कोर्ट गए हैं और वहां से फैसले के बाद एक्शन हुए हैं. यह बताता है कि एक भी बुलडोजर गलत जगह नहीं चला है. पीएम मोदी की लीडरशिप को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बहुत एक्टिव नेता हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









