
प्रेमी से शादी करने के लिए प्रेमिका ने खुद पर ही करवाया एसिड अटैक
AajTak
घरवाले प्रेमी से शादी कर दें, इसके लिए प्रेमी और प्रेमिका ने मिलकर अनोखा कदम उठा लिया. प्रेमिका ने खुद पर ही एसिड अटैक करवा लिया जिससे उसके घरवाले मजबूरी में उसके प्रेमी से शादी करवा दें. यह मामला बिहार के नालंदा जिले का है.
घरवाले प्रेमी से शादी कर दें, इसके लिए प्रेमी और प्रेमिका ने मिलकर अनोखा कदम उठा लिया. प्रेमिका ने खुद पर ही एसिड अटैक करवा लिया जिससे उसके घरवाले मजबूरी में उसके प्रेमी से शादी करवा दें. यह मामला बिहार के नालंदा जिले का है. नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के अतिसुरक्षित इलाका सर्किट हाउस के समीप दिनदहाड़े युवती पर हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इस ब्लाइंड केस को सुलझाते हुए युवती के प्रेमी समेत 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि युवती का साजन कुमार नामक युवक से पिछले 7 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. युवती के परिजन शादी से इंकार कर रहे थे. (प्रतीकात्मक फोटो)More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












