
प्रेमी से बोली 3 बच्चों की मां- पहले मेरे पति की हत्या करो, फिर करना निकाह
AajTak
दिल्ली की एक महिला ने दोस्त के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान महिला ने अपने प्रेमी दोस्त से कहा- पहले मेरे पति की हत्या करो, फिर मेरे साथ निकाह करना.
देश की राजधानी दिल्ली से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. एक पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया. मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी दोस्त से कहा- पहले मेरे पति की हत्या करो, फिर मेरे साथ निकाह करना. यह बात सुनकर प्रेमी दोस्त भी चौंक गया. फिर सुपारी किलर से बात करके हत्या को अंजाम दिया गया.
दरअसल, दरियागंज की रहने वाली तीन बच्चों की मां जेबा दोस्त शोएब से प्यार करती थी. एक दिन जेबा ने शोएब के साथ मिलकर पति की हत्या की पूरी प्लानिंग की. शोएब ने एक सुपारी किलर से बात की और चोरी की बाइक का इंतजाम किया. 17 मई की रात जेबा के पति मोइनुद्दीन की दिल्ली के भीड़ भरे इलाके दरियागंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई.
आसपास के मौजूद लोगों ने दिल्ली पुलिस को कॉल कर कहा कि बाइक सवार दो बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. कॉल मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. मरने वाले की पहचान 45 साल के मोइनुद्दीन कुरैशी के रूप में हुई. मोइनुद्दीन प्रॉपर्टी का काम करता था.
जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही वारदात में इस्तेमाल बाइक मिली. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह बाइक उत्तर प्रदेश के मेरठ इलाके से चोरी की गई थी. दिल्ली पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, करीब 100 लोगों से पूछताछ की और उसके बाद जाकर पुलिस को पता लगा कि कत्ल में शामिल आरोपी मेरठ के रहने वाला है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में विनीत गोस्वामी को गिरफ्तार किया. विनीत गोस्वामी ने मर्डर के लिए 6 लाख रुपयों की सुपारी मांगी थी. इसमें से 3 लाख उसे एडवांस मिल चुके थे.
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान जेबा ने बताया कि उसकी शादी करीब 25 साल पहले मोइनुद्दीन से हुई थी. जेबा और मोइनुद्दीन के दो बेटे और एक बेटी है. दो साल पहले ही सोशल मीडिया के जरिए शोएब से संपर्क में आई थी. दोनों की दोस्ती हो गई और फिर दोनों मिलने भी लगे. एक दिन जेबा ने शोएब से कहा कि वह अगर मोइनुद्दीन का कत्ल कर देगा तो वह उससे निकाह कर लेगी. जिसके बाद शोएब ने सुपारी किलर विनीत से बात की और 17 मई को दोनों ने साजिश को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में जेबा कुरैशी, उसके दोस्त शोएब और कॉन्ट्रैक्ट किलर विनीत गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ चोरी की बाइक, एक तमंचा और कत्ल के लिए दिए गए 3 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









