
'प्रेमी' को 25 लाख देने के बाद महिला के पैरों तले जमीन खिसकी!
AajTak
एक शो के दौरान महिला ने खुद के साथ हुए 25 लाख की ठगी के बारे में खुलासा किया है. दरअसल, शख्स ने महिला को शादी का झांसा दिया, फिर उनसे धीरे-धीरे कर के पैसे ऐंठते गया.
एक महिला ने शादी के नाम पर अपने साथ हुए ठगी के बारे में खुलासा किया है. एक डेटिंग वेबसाइट के जरिए उनकी मुलाकात एक लड़के से हुई थी. बातचीत के दौरान ही उन्होंने थोड़े-थोड़े कर के लड़के को 25 लाख रुपए दे दिए. हालांकि, मोटी रकम ट्रांसफर करने के बाद महिला को मालूम चला कि उसका प्रेमी फर्जी है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.
BBC1 के For Love or Money प्रोग्राम के दौरान कुलदीप नाम की एक महिला ने मामले का खुलासा करते हुए कहा- मैं किरण से एक डेटिंग साइट पर मिली थी. हमलोगों ने पहले ईमेल पर बातचीत की. फिर फोन नंबर एक्सचेंज हुआ. शुरुआत में सबकुछ ठीक चल रहा था.
कुलदीप ने कहा- किरण का प्रोफाइल मुझे अच्छा लगा था. वह फोटो से ही रियल दिख रहा था. लेकिन फिर चीजें बदलने लगीं. कुलदीप से किरण पैसे मांगने लगा.
शो में कुलदीप ने बताया कि साल 2013 में पार्टनर से उनका तलाक हो गया था. जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में शिफ्ट होने का प्लान बनाया. उन्हें उम्मीद थी कि वहां उन्हें कोई दूसरा पार्टनर मिल जाएगा. जिसके बाद उन्होंने एक डेटिंग वेबसाइट ज्वॉइन कर लिया. फिर उनकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से हुई जो खुद को गवर्नमेंट कंसल्टेंट बता रहा था.
कभी पासपोर्ट चोरी तो कभी हॉस्पिटल बिल के नाम पर मांगे पैसे
कुलदीप ने बताया- उसने (किरण) कहा था कि वह शादी और स्थिर जीवन की तलाश में है. कुलदीप को लड़का पसंद आया. लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसने पैसे मांगने शुरू कर दिए. पहली बार उसने पासपोर्ट चोरी के नाम पर करीब 50 हजार रुपए मांग लिए.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












