
प्रेमी के लिए पत्नी ने मार पीटकर तालाब में फेंका, पति ने खंबे से चिपककर बचाई जान, फिर...
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में पत्नी ने प्रेमी और सहयोगियों संग पति की हत्या की साजिश रची. पिटाई के बाद उसे मुंब्रा खाड़ी में फेंक दिया गया, लेकिन वह खंभे से चिपककर बच गया. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर पति ने पुलिस में शिकायत की. पत्नी गिरफ्तार हुई, जबकि प्रेमी और दो आरोपी फरार हैं.
महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने एक महिला को कथित तौर पर अपने पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पति पर हमला करने और उसे एक तालाब में फेंक देने के बाद वह चमत्कारिक रूप से बच गया जिसके बाद उसकी पत्नी की पोल खुल गई. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि अपराध में कथित संलिप्तता के लिए आरोपी महिला के प्रेमी और दो अन्य लोगों की तलाश जारी है. कपूरबावड़ी पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, 43 वर्षीय पीड़ित ने बताया कि 2013 में उसने आरोपी महिला से शादी की थी और दोनों का एक बच्चा भी है. साथ ही उसने बताया कि वह पत्नी के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का विरोध करता था.
मालूम हुआ 22 सितंबर की सुबह करीब 2.30 बजे, आरोपी ने अपने पति को ठाणे शहर के बालकुम इलाके में बुलाया. यहां उसके प्रेमी और दो अन्य लोगों ने पीड़ित की पिटाई की. इसके बाद वे लोग उसको मुंब्रा खाड़ी में ले गए और उसे पानी में फेंक दिया. धारा में बह जाने के बावजूद पीड़ित किसी तरह एक खंभे से चिपक गया. स्थानीय निवासियों और मछुआरों ने बाद में उसे बचाया और सरकारी कलवा अस्पताल ले गए. अस्पताल से छुट्टी मिलने पर, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने बताया,'23 सितंबर को मामला दर्ज किया गया और अगले दिन शिकायतकर्ता की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया. महिला के प्रेमी और उसके दो साथियों की तलाश जारी है.'

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









