
प्रेमी और पुलिसवाले के संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर झाड़ियों में लटका दिया शव!
AajTak
राजस्थान के पाली जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. इसके बाद इसे सुसाइड का केस बता दिया. इस मामले में महिला ने ससुर केस दर्ज कराया है. पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और एक पुलिस कॉन्स्टेबल पर केस दर्ज किया है.
राजस्थान के पाली जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. इसके बाद एक पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ मिलकर मामला सुसाइड में बदल दिया. यह आरोप मृतक के पिता ने लगाए हैं. मृतक के पिता ने बहू और उसके प्रेमी समेत पुलिसवाले पर केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह मामला तीन माह पहले का है. पुलिस के अनुसार, 24 मई को थाना क्षेत्र निवासी युवक की मौत को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इस मामले में अब मृतक के पिता ने 26 अगस्त को पुलिस से शिकायत की. इस शिकायत में उन्होंने कहा कि बहू का अवैध संबंध UP के रायबरेली चितवनिया बैती निवासी सोनू से है.
बेटे की हत्या को दिया आत्महत्या का रूप
बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि जब बहू के अवैध संबंध के बारे में बेटे को पता चला तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया था. वह पत्नी को टोकता था. इस बात से नाराज होकर महिला ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इसके बाद इस मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को एक झाड़ी में लटका दिया.
इस मामले में पाली पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल विष्णु उर्फ विशनाराम ने भी सहयोग किया. मृतक के पिता की ओर से बहू, उसके प्रेमी और कॉन्स्टेबल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है. मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








