
प्रेमिका से नहीं हुई शादी तो कर दिए अश्लील फोटो वायरल, सनकी आशिक अरेस्ट
AajTak
बेगूसरया के रहने वाले एक सनकी आशिक ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेमिका के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. बताया जा रहा है कि रामबाबू कुमार यादव गांव की एक लड़की से प्यार करता था और उसी से शादी करना चाहता था. लेकिन प्रेमिका ने समस्तीपुर के रहने वाले एक युवक से शादी कर ली.
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक सनकी आशिक ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेमिका की अश्लील फोटो वायरल कर दी. प्रेमिका की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रामबाबू कुमार यादव बेगूसरया जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के अगापुर का रहने वाला बताया जा रहा है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका को बदनाम करने की नियत से उसने यह काम किया.
बताया जा रहा है कि रामबाबू कुमार यादव गांव की एक लड़की से प्यार करता था और उसी से शादी करना चाहता था. लेकिन प्रेमिका की शादी समस्तीपुर में हो गई. इसके बाद रामबाबू ने भी शादी कर ली. लेकिन वो अपनी प्रेमिका से रंजिश रखने लगा.
प्रेमिका ने कर ली शादी तो प्रेमी ने कर फोटो वायरल
रामबाबू ने प्रेमिका को बदनाम करने की नियात से उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. जिससे प्रेमिका की शादी टूट जाए. गांव वालों का कहना है कि दोनों दो बार घर से भागे भी थे. लेकिन बाद में प्रेमिका ने बेवफाई कर दी.
पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इस मामले पर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी रामबाबू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. फोटो वायरल करने वाले मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है. पूरी कानूनी प्रक्रिया करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








