
प्रेमिका को वीडियो कॉल कर बोला- मैं जान दे रहा हूं फिर फांसी के फंदे पर लटक गया प्रेमी
AajTak
फतेहपुर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग छात्र ने फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी. मृतक के दोस्त ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका ने ब्रेकअप कर लिया था. जिसकी वजह से वह परेशान था. पुलिस मृतक की कॉल की डिटेल्स भी खंगाल रही है.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग छात्र ने फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी. खुदकुशी से पहले छात्र ने अपनी प्रेमी को वीडियो कॉल कर कहा कि देख मैं जान दे रहा हूं और फांदे पर झूल गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है. मृतक आयुष लोधी (16) 11वीं कक्षा का छात्र था. मृतक का पिता अपनी पत्नी को लखनऊ सैनिक अस्पताल ले गए थे और छोटा बेटा पियूष उर्फ राज स्कूल गया था और बेटियां प्रतीक्षा व काजल नर्सिंग कॉलेज गई थीं. तभी आयुष ने यह कदम उठाया.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के बाद सबसे पहले उसका दोस्त ही घर पर आया था. फिर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया प्रेमिका ने वीडियो कॉल की इसकी जानकारी उसे दी थी. जिसके बाद मौके पर पहुंचा तो दोस्त आयुष फांसी के फंदे में लटका हुआ है और वो घबरा कर भाग गया. साथ उसने पुलिस को बताया प्रेमिका ने ब्रेकअप कर लिया था. जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.
पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से मामले की जांच में जुटी
इस मामले पर एडिशनल एसपी विजय शंकर सिंह ने बताया की कोतवाली नगर अंतर्गत लोधी गंज मोहल्ले में एक 16 साल के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. प्रथम दृष्टि यह मामला प्रेम प्रसंग लग रहा है. पुलिस मृतक की कॉल की डिटेल्स भी खंगाल रही है. वहीं इस घटना के बाद से मृतक के का परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











