
प्रेग्नेंट पत्नी, अवैध संबंध का शक और कैंची से मर्डर... दिल दहला देगी एक CA की खौफनाक करतूत, पढ़ें पूरी कहानी
AajTak
हरियाणा के झज्जर में दो माह की गर्भवती बैंक मैनेजर महक की हत्या का मामला सुलझ गया है. इस हत्याकांड को उसके CA पति ने कैंची से गला रेतकर अंजाम दिया था और फिर लूट का ड्रामा रचा था. लेकिन बादली थाना पुलिस की तफ्तीश और सख्ती के चलते कातिल पति का राज बेपर्दा हो गया. पढ़ें पूरी वारदात की कहानी.
हरियाणा के झज्जर जिले की एक सड़क पर रविवार शाम ऐसा खून बहा, जिसने रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए. हांसी की रहने वाली नवविवाहिता महक अपने पति के साथ कार में बैठकर गुरुग्राम जा रही थी. चार महीने पहले हुई शादी के बाद वह अपनी जिंदगी के नए ख्वाब बुन रही थी. लेकिन बादली कस्बे के पास आते ही उसकी कहानी अचानक खत्म हो गई. क्योंकि रास्ते में ही उसे बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया. दो माह की गर्भवती महक को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसके साथ सफर कर रहा उसका हमसफर ही उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा. ये कहानी बेहद हैरान करने वाली है.
पति-पत्नी और शक की कहानी पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या के पीछे शक की दीवार खड़ी थी. आरोपी अंशुल गुरुग्राम में सीए है, वो अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. महक बैंक में नौकरी करती थी और सहकर्मियों से फोन पर बातचीत करती थी. इसी बात को लेकर अंशुल के मन में शक गहराता गया. यह शक इतना खतरनाक हो गया कि उसने अपनी पत्नी को जान से मारने की खूनी साजिश रच डाली. परिवार वालों को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि यह शक इतनी बड़ी वारदात में बदल जाएगा.
बादली के पास मौत का खेल घटना बादली कस्बे के पास गांव पाहसौर के नजदीक हुई. पुलिस के मुताबिक अंशुल पहले से ही हत्या की योजना बनाकर चला था. वह अपने साथ एक कैंची लेकर आया था. रास्ते में सुनसान जगह देखकर उसने पहले पत्नी का गला दबाया और फिर कैंची से उसके गले पर वार किए. जिससे मौके पर ही महक की मौत हो गई. इसके बाद उसने लाश को पास के रजवाहे में फेंक दिया गया, ताकि मामला लूट जैसा लगे.
112 नंबर पर लूट की सूचना डायल 112 पर सूचना मिली कि एक नवदंपति के साथ लूट हुई है और महिला की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहां महक की लाश रजवाहे में पड़ी मिली. पति अंशुल ने पुलिस को बताया कि कुछ बदमाशों ने उनकी कार रोकी, मारपीट की और गाड़ी लूटकर फरार हो गए. उसने दावा किया कि लुटेरों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी. शुरुआत में मामला लूट जैसा दिखा, लेकिन कहानी में कई सवाल छिपे थे.
पुलिस को हुआ शक जैसे-जैसे पुलिस ने पूछताछ की, अंशुल की बातों में विरोधाभास नजर आने लगा. बादली थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने सख्ती दिखाई. कुछ ही देर में अंशुल की कहानी टूटने लगी. पुलिस का शक बढ़ता गया. पुलिस समझ गई कि यह लूट नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है. जब उससे कड़ाई से पूछताछ हुई तो वह टूट गया और सच सामने आ गया. उसने कबूल कर लिया कि महक की हत्या उसी ने की है.
पहले गला दबाया, फिर कैंची से वार पूछताछ में अंशुल ने बताया कि उसने पहले पत्नी का गला दबाया और फिर कैंची से उसके गले पर कई वार किए. उसने यह भी माना कि हत्या की योजना पहले से बनाई थी. वह कैंची जानबूझकर साथ लेकर चला था. वारदात को लूट में बदलने के लिए उसने खुद ही कहानी गढ़ी. लेकिन उसकी यह साजिश ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. पुलिस के सामने सच्चाई आखिरकार उजागर हो गई.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







