
प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को छोड़कर भागा बॉयफ्रेंड, रोने धोने की जगह लड़की ने किया ये...
AajTak
जॉर्जिया की एक 23 साल की महिला को जब 5 माह की गर्भवती छोड़कर उसका बॉयफ्रेंड भाग खड़ा हुआ तो उसने दुखी होने की जगह कुछ ऐसा किया कि मिसाल बन गई. उसने बच्ची के जन्म से पहले ही उसके लिए परिवार का इंतजाम कर लिया.
किसी प्रेग्नेंट महिला के लिए उसके साथी का ही साथ छोड़ देना सबसे बुरा होता है. ये महिला को भावनात्मक रूप से तोड़कर रख देता है. स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि कुछ महिलाएं अबोर्शन तक कराने को तैयार हो जाती हैं तो कुछ आत्महत्या की कगार पर पहुंच जाती हैं. लेकिन जोर्जिया के अटलांटा की एक महिला तो मानो ऐसी महिलाओं के लिए मिसाल ही बन गई.
प्रेग्नेंसी में छोड़कर भागा बॉयफ्रेंड
24 साल की मेगन डोलिंग जब लगभग 5 महीने की गर्भवती थीं तो उनके बॉयफ्रेंड ने जिम्मेदारी के डर से उनका साथ छोड़ दिया. ऐसे में मेगन ने रोने- धोने, अबोर्शन, आत्महत्या जैसे नाकारात्मक विचारों से हटकर कुछ बेहतर सोचा. मेगन ने अपने बच्चे को एक बेहतर पिता देने के लिए प्रेग्नेंसी की हालत में डेटिंग शुरू कर दी. मेगन ने द केटर्स न्यूज को बताया- जानती हूं कि गर्भवती औरत के लिए डेटिंग अजीब है लेकिन हर किसी को प्यार पाने के हक है, मुझे भी.
'बेटी से जन्म से ठीक पहले ही...'
मेगन ने 27 सितंबर को अपनी बेटी मीडो को जन्म दिया है और उसके जन्म से पहले 7वें महीने में ही उसने अपने लिए नया 43 साल का बॉयफ्रेंड और मीडो के लिए नया पिता ढूंढ लिया है. उन्होंने कहा कि अकेली महिलाओं के समझना होगा कि प्रेग्नेंट होने का ये मतलब नहीं कि आप प्यार पाने के लायक नहीं हैं.
'पहले तो टूट गई लेकिन फिर...' डाउलिंग ने कहा कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड से 2022 में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में मिली थीं और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे.. डॉउलिंग रिश्ते के नौ महीने बाद ही गर्भवती हो गई और उनसे बॉयफ्रेंड ने उसे इस हालत में छोड़ दिया. "मैं पहले तो बहुत टूट गई थी, लेकिन शुक्र है कि फिर मैं संभली. उन्होंने आगे कहा, "मैं हमेशा से उन चीजों पर टेंशन नहीं लेती जिन्हें मैं कंट्रोल नहीं कर सकती - मैं अभी भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड को प्रेग्नेंसी के बारे में सब कुछ बताती हूं." उन्होंने कहा कि सबके कठिन काम था एक टूटे हुए रिश्ते से बच्चे को जन्म देना.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











