
प्रेग्नेंट करने का ऑफर, महिला का वीडियो और दिलकश बातें... ठगों की नई जेनरेशन की चौंका देने वाली कहानी
AajTak
सोचिए… मोबाइल की स्क्रीन पर एक मैसेज चमकता है - 'क्या आप मुझे प्रेग्नेंट कर सकते हैं? अच्छा इनाम मिलेगा…' साथ में भेजा गया एक महिला का वीडियो, दिल छू जाने वाली बातें और भरोसा जगाने वाला अंदाज. यही मैसेज बना पुणे के एक कॉन्ट्रैक्टर की जिंदगी का सबसे बड़ा जाल.
जिस ‘ऑफर’ को पुणे का एक कॉन्ट्रैक्टर किस्मत का तोहफा समझ बैठा, वो दरअसल ठगों की नई जेनरेशन का ऐसा हथियार निकला, जो इंसान के दिमाग और दिल दोनों को निशाना बनाता है. चाहत, लालच, भरोसा और शर्म- इन सबको जोड़कर बुनी गई इस साइबर ठगी ने न सिर्फ उससे 11 लाख ठग लिए, बल्कि यह सच भी सामने लाया कि तकनीक के इस दौर में अपराध अब सिर्फ जेब नहीं, बल्कि इमोशन्स को भी हैक करने लगा है.
दुनिया डिजिटल हो चली है, और इसी डिजिटल दुनिया में एक नई तरह की ठगी ने जन्म लिया है- न शर्म, न डर, बस लालच, झूठ और टेक्नॉलजी का घातक कॉम्बिनेशन. कहानी है पुणे के एक ठेकेदार की, एक आदमी, जिसकी जिंदगी सोशल मीडिया स्क्रोल करते-करते अचानक एक ऐसे मोड़ पर आ पहुंचती है, जहां सबकुछ बदल जाता है.
एक दिन उसने इंटरनेट पर एक अनोखा ऐड देखा- Looking for a man who can make me pregnant. यानी, कोई ऐसा पुरुष चाहिए, जो मुझे प्रेग्नेंट कर सके, बदले में इनाम मिलेगा. ऐसा ऑफर जिसे देखकर इंसान या तो हंस दे, या जिज्ञासा में क्लिक कर दे. उसने दूसरी राह चुनी. पहले-पहले सबकुछ असली लगा. उसके फोन पर एक वीडियो आया- एक महिला का. चेहरे पर मासूमियत, आवाज में भरोसा, और बातों में दर्द की कहानी. उसने कहा कि वह बच्चा चाहती है, लेकिन समाज और हालात उसे इजाजत नहीं देते. भावनाओं का ऐसा जाल बुना गया कि सामने वाला संदेह करना छोड़ दे.
और यहीं से एक्ट 2 शुरू होता है- ठगी का पर्दा उठता है. महिला के मैसेज के बाद कुछ नए नंबरों से कॉल आने लगे. बताया गया कि यह एक सीक्रेट सर्विस है, जिसे प्रेग्नेंट जॉब या प्लेबॉय सर्विस कहा जाता है. अगर वह इस काम के लिए तैयार हो, तो उसे 5 लाख से लेकर 25 लाख तक का भुगतान मिलेगा! बस पहले कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी.
यह भी पढ़ें: 'निसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ...' अनोखे जॉब ऑफर से हिल गई पुलिस, दो गिरफ्तार
और औपचारिकताएं? वो थीं- पैसा. रजिस्ट्रेशन फीस, मेंबरशिप फीस, Confidentiality शुल्क, मेडिकल जांच शुल्क, प्रोसेसिंग चार्ज. इसी के साथ हर बार नया बहाना तैयार, और हर बार नई रकम की मांग. उधर ठेकेदार के दिमाग में घूम रही थी वही महिला की आवाज, उसके शब्द- बस थोड़ा सहयोग कीजिए, बाकी सब हमारा सिस्टम संभाल लेगा. लोगों को ठगने वाली यह नई ‘क्लास’ सिर्फ पैसे नहीं लेती, बल्कि आदमी की इमोशंस को भी हैक कर लेती है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








